- Advertisement -

बिहार में इंजीनियर चंद्रशेखर सिंह के 4 ठिकानों पर छापा, पत्नी के नाम दार्जिलिंग में जमीन, कैश और गहने मिले

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 15, 2026

बिहार में इंजीनियर चंद्रशेखर सिंह के 4 ठिकानों पर छापा, पत्नी के नाम दार्जिलिंग में जमीन, कैश और गहने मिले

DESK: पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने ग्रामीण विकास विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर चंद्रशेखर सिंह के 4 ठिकानों पर रेड की है। छापेमारी के दौरान पटना स्थित आवास से 3.20 लाख कैश मिले है। निगरानी की टीम पटना, छपरा, कटिहार और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में कार्रवाई की जा रही है।चंद्रशेखर सिंह की पोस्टिंग छपरा में है। यहां भी निगरानी की टीम छपरा शहर के राजेन्द्र सरोवर स्थित कार्यालय में जांच कर रही है।

ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी की कार्रवाई के दौरान पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में पत्नी के नाम पर 31 कट्ठा जमीन होने की जानकारी सामने आई है। वर्ष 2021 में खरीदी गई 92 डिसमिल जमीन राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट स्थित बताई गई है। इसकी बाजार कीमत करोड़ों रुपये होने की जानकारी मिली है, हालांकि वास्तविक मूल्य का सत्यापन किया जा रहा है। गुरुवार को निगरानी की टीम ने अभियंता के चार ठिकानों पर छापेमारी की।

See also  कोडरमा घाटी में टैंकर और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर, एक की मौत, ड्राइवर की हालत गंभीर, घंटों लगा रहा जाम

land 1792060793254 v

पटना-कटिहार से 5 लाख नकद, आभूषण भी मिले
छापेमारी के दौरान पटना स्थित आवास से तीन लाख रुपये और कटिहार स्थित आवास से दो लाख रुपये नकद बरामद किए गए। कटिहार के लोहिया नगर स्थित मकान से करीब 250 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण भी मिले हैं।निगरानी की टीम बरामद नकदी, आभूषण और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। वहीं, दार्जिलिंग में मिली जमीन के खरीद संबंधी कागजात और उसके वर्तमान बाजार मूल्य का सत्यापन किया जा रहा है।

1.10 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप
चंद्रशेखर सिंह छपरा में ग्रामीण कार्य विभाग के गुणवत्ता परीक्षण से संबंधित कार्यपालक अभियंता के पद पर तैनात हैं। उनके खिलाफ करीब 1.10 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में निगरानी थाना कांड संख्या 121/2026 के तहत 13 अक्टूबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी मामले में जांच आगे बढ़ाते हुए निगरानी की टीम ने गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। आरोपों की पुष्टि जांच और संबंधित साक्ष्यों के आधार पर होनी है।

See also  बिहार में स्वास्थ्य विभाग के मैनेजर को विजलेंस ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, आशा बहाली के नाम पर ले रहा था रिश्वत

छपरा से दार्जिलिंग तक चार ठिकानों पर तलाशी
निगरानी की टीम एक साथ चार ठिकानों पर तलाशी ले रही है। इनमें छपरा स्थित कार्यालय, पटना के सरयुग वमिका अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 103, कटिहार के लोहिया नगर स्थित आवास और पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा थाना क्षेत्र में स्थित ठिकाना शामिल है। जांच का उद्देश्य कथित आय से अधिक संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों का पता लगाना है।

पत्नी के नाम जमीन, परिसंपत्ति विवरणी में उल्लेख नहीं
जांच में सामने आया है कि अभियंता की पत्नी श्वेता कुमारी के नाम पर खरीदी गई जमीन का उल्लेख विभाग को सौंपी गई वर्ष 2025-26 की परिसंपत्ति विवरणी में नहीं किया गया था।निगरानी की टीम अब जमीन की खरीद से जुड़े दस्तावेजों, भुगतान के स्रोत और मौजूदा बाजार मूल्य की पड़ताल कर रही है। परिसंपत्ति विवरणी में जमीन का उल्लेख नहीं किए जाने के कारणों की भी जांच की जा रही है।

See also  Alamgir Alam Arrested : मंत्री का बढ़ गया ब्लड प्रेशर , BJP ने कहा- 'भ्रष्टाचार के कप्तान के बाद उपकप्तान का विकेट गिरा'

जमीन की कीमत और दस्तावेजों का होगा सत्यापन
दार्जिलिंग में राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट स्थित बताई जा रही 92 डिसमिल जमीन की वास्तविक बाजार कीमत का आकलन जांच का अहम हिस्सा है। निगरानी की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि जमीन खरीदने में कितनी राशि खर्च हुई और उसका भुगतान किस स्रोत से किया गया। छापेमारी में मिले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के सत्यापन के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now