IIIT रांची के छात्र आदित्य की मौत मामले में शिक्षा मंत्रालय का एक्शन, निदेशक छुट्टी पर भेजे गए, छात्रों का आंदोलन स्थगित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 15, 2026

रांचीः ट्रिपल आईटी रांची के छात्र आदित्य की मौत के बाद चल रहा आंदोलन फिलहाल स्थगित हो गया है। संस्थान की व्यवस्था में सुधार और मामले की जांच को लेकर मिले आश्वासनों के बाद छात्रों ने अपना विरोध स्थगित करने का फैसला लिया।

शिक्षा मंत्रालय ने संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव को 30 दिन की छुट्टी पर भेज दिया है। उनकी अनुपस्थिति में पश्चिम बंगाल स्थित आईआईईएसटी शिबपुर के निदेशक प्रो. वीएमएसआर मूर्ति को ट्रिपल आईटी रांची के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह गुरुवार को जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

1200 675 27874376 78 27874376 1792029882902

छात्र रितिक ने बताया कि तीन सदस्यीय जांच कमेटी की ओर से उन्हें जानकारी दी गई है कि उनकी अधिकांश मांगों पर कार्रवाई की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। कैंटीन की स्थिति सुधारने, एंबुलेंस की समुचित व्यवस्था करने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया गया है। छात्रों का कहना है कि संस्थान की दूसरी व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाने और आदित्य की मौत के मामले में उच्चस्तरीय जांच कराने की बात कही गई है।

See also  मायके में पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, गुस्से में ससुराल वालों ने पति को पीट-पीट कर मार डाला

छात्र पीयूष, राजन और अन्य विद्यार्थियों ने भी कहा कि संस्थान को बेहतर बनाने के लिए मिले आश्वासनों के आधार पर आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है। छात्रों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग केवल प्रशासनिक कार्रवाई तक सीमित नहीं है। वे चाहते हैं कि संस्थान में चिकित्सा सहायता, सुरक्षा और दूसरी बुनियादी सुविधाएं ऐसी हों कि किसी आपात स्थिति में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अब इन आश्वासनों पर अमल का इंतजार रहेगा।

गैर-शैक्षणिक नियुक्तियों पर भी कार्रवाई
शिक्षा मंत्रालय ने छात्र आदित्य की मौत की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी इसकी अध्यक्षता करेंगी। कमेटी में मूलचंद अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. जितेंद्र नागपाल और शिक्षा मंत्रालय के एक उपसचिव शामिल हैं। कमेटी को दो सप्ताह में रिपोर्ट सौंपनी है।

वहीं, संस्थान में विवादों में आई गैर-शैक्षणिक पदों की नियुक्ति प्रक्रिया भी रद्द कर दी गई है। प्रशासन के अनुसार, इस प्रक्रिया के लिए शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थियों को राशि वापस की जाएगी। आंदोलन के दौरान विद्यार्थियों ने कथित वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए नौ पन्नों का दस्तावेज भी सौंपा था।

See also  रांची के चुटिया में शिक्षण संस्थान पर CID की छापेमारी, नौकरी के नाम पर ठगी की आशंका, कई हिरासत में

IIIT रांची के छात्र आदित्य की मौत मामले में शिक्षा मंत्रालय का एक्शन, निदेशक छुट्टी पर भेजे गए, छात्रों का आंदोलन स्थगित jh ran 01 iiit img 7212717 15102026071400 1510f 1792028640 465

चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए थे सवाल
खेलगांव स्थित ट्रिपल आईटी के छात्रावास में 10 अक्टूबर की देर रात प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद 11 अक्टूबर से विद्यार्थियों ने विरोध शुरू किया। छात्रों ने आरोप लगाया था कि घटना के बाद चिकित्सा सहायता पहुंचाने में देरी हुई। उन्होंने हॉस्टल की लिफ्ट खराब होने, एंबुलेंस में ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं होने और सुरक्षा व्यवस्था में खामियों पर भी सवाल उठाए थे।

विद्यार्थी निदेशक और डीन एकेडमिक की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे थे। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एके भट्ट के साथ कई दौर की बातचीत के बावजूद पहले सहमति नहीं बन सकी थी। शिक्षा मंत्रालय की कार्रवाई और सुधार के आश्वासनों के बाद आंदोलन स्थगित हुआ। संस्थान में आदित्य को श्रद्धांजलि भी दी गई। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर उसे याद किया। अब निगाहें जांच रिपोर्ट और संस्थान की व्यवस्था में होने वाले बदलावों पर हैं।

See also  Newsclick पर ED की कार्रवाई रद्द, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा-कार्रवाई स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता पर शक्तियों का मनमाना दुरुपयोग था
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now