रांची में कारोबारी मोख्तार शाह से एक करोड़ की मांगी गई रंगदारी, राहुल दुबे गैंग के नाम से मिली धमकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 14, 2026

रांची में कारोबारी मोख्तार शाह से एक करोड़ की मांगी गई रंगदारी, राहुल दुबे गैंग के नाम से मिली धमकी

रांचीः रातू के फुटकलटोली निवासी कारोबारी मोख्तार शाह से राहुल दुबे गैंग के नाम पर एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। रकम नहीं देने पर कारोबारी और उनके बेटे की हत्या की धमकी दी गई है। मोख्तार शाह ने इस मामले में जाकिर शाह, अताउल्लाह, मोजमील, अफरोज अहमद और नन्हे के खिलाफ रातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, कारोबारी के मोबाइल पर वॉट्सएप संदेश आया। इसमें एक करोड़ रुपए की मांग करते हुए एक सप्ताह में रकम का इंतजाम करने को कहा गया। ऐसा नहीं करने पर पिता-पुत्र को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। पुलिस संदेश के स्त्रोत, संबंधित मोबाइल नंबर और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। प्राथमिकी में नामजद लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने कारोबारी को सुरक्षा का भरोसा दिया है।

पिर्रा की जमीन को लेकर विवाद
मोख्तार शाह के अनुसार, उनकी फुआ की पिर्रा में करीब दो एकड़ जमीन है। फुआ के बेटों ने जमीन को लेकर पावर ऑफ अटॉर्नी ले लिया है, जिसकी उन्होंने विरोध किया था। कारोबारी को संदेह है कि इसी वजह से फुआ के तीन बेटों ने रंगदारी की साजिश रची है। उन्होंने संदेश के पीछे किसी गिरोह का हाथ होने पर भी संदेह जताया। उनका कहना है कि मैसेज में अूमन साहू का नाम भी है, जिसकी मौत हो चुकी है।

See also  मंत्री रामदास सोरेन के छोटे भाई राम सोरेन का रिम्स में इलाज के दौरान निधन, मुख्यमंत्री प्रकट की गहरी शोक संवेदना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now