आदित्यपुर कृषि विज्ञान केंद्र में 24 घंटे के भीतर दूसरी लाश मिलने से सनसनी, तालाब में तैरता मिला शव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 14, 2026

आदित्यपुर कृषि विज्ञान केंद्र में 24 घंटे के भीतर दूसरी लाश मिलने से सनसनी, तालाब में तैरता मिला शव

सरायकेला-खरसावां: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परिसर स्थित तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। महज 24 घंटे के भीतर एक ही परिसर में दूसरी लाश मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों की नजर कृषि विज्ञान केंद्र परिसर स्थित तालाब में तैर रहे एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। देखते ही देखते घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की कार्रवाई और शव की पहचान को लेकर लोगों की निगाहें टिकी हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार को भी इसी कृषि विज्ञान केंद्र परिसर के खेत से एक युवक का शव बरामद हुआ था। उस समय आदित्यपुर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की थी।

See also  झारखंड में CBI की कार्रवाई, NHAI के दो अधिकारी सहित 5 रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now