डेस्कः दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) संस्थापक अभिजीत दिपके को IGI एयरपोर्ट पर विमान के अंदर से ही हिरासत में ले लिया है। अभिजीत दिपके के अलावा सौरव दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के विमान में दाखिल होते ही अंदर हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस और सीजेपी नेताओं के बीच बातचीत हुई और इसके बाद तीनों को हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस के जवान जैसे ही विमान में पहुंचे, अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका समझ गए थे कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आई है। अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस ने कहा, ‘मैं यहां गिरफ्तार होने ही आया हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए।’ वहीं, दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा, ‘नहीं यह गिरफ्तारी नहीं है। कृपया सहयोग करें।’ दिल्ली पुलिस ने फिलहाल इसे कार्रवाई को गिरफ्तारी नहीं बल्कि हिरासत बताया है। पुलिस तीनों को विमान से उतारकर एक बस में ले गई है।

#WATCH दिल्ली पुलिस के जवान उस विमान में दाखिल हुए जिसमें 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली आ रहे थे। यह फ़्लाइट कुछ ही मिनट पहले IGI एयरपोर्ट पर उतरी है।
अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा, "...मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए।"
दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा, "नहीं, यह गिरफ्तारी नहीं है। कृपया सहयोग करें।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2026
दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई पर कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी की ओर से कहा गया कि दिल्ली पुलिस ने लैंडिंग के वक्त फ्लाईट में घुसकर इन तीनों को अरेस्ट किया है। पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी का प्लान पहले से बना रखा था। इनका लक्ष्य था कि इस प्रदर्शन को कमजोर करने के लिए टॉप लीडर को अरेस्ट कर लिया जाए।
बिना शर्त रिहा करने की मांग
पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक शांति पूर्वक प्रदर्शन की कॉल की गई थी। बावजद इसके, पुलिस ने ये हरकत की है। पार्टी ने दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई की भ्रत्सना करते हुए तीनों नेताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग की है। उधर, इन तीनों की गिरफ्तारी की खबर से ही दिल्ली में माहौल गरमाने लगा है।
गिरफ्तारी पर क्या बोले दिपके?
दिल्ली पुलिस द्वारा फ्लाईट में घुसकर गिरफ्तारी पर सीजेपी चीफ अभिजीत दिपके ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से कहा, “मैं खुद यहां गिरफ़्तार होने आया हूं, गिरफ़्तार करें।” हालांकि दिल्ली पुलिस ने उनसे कहा कि उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके से इस कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की है। इस कार्रवाई के दौरान अभिजीत दीपके फेसबुक पर लाइव थे।





