जमशेदपुर के बिंदल मॉल रेस्टोरेंट फायरिंग कांड में शामिल अपराधियों के साथ पुलिस का एनकाउंटर, दो को लगी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 7, 2026

जमशेदपुरः शहर के चर्चित बिंदल मॉल रेस्टोरेंट फायरिंग कांड में शामिल दो अपराधियों और पुलिस के बीच मंगलवार देर रात एनकाउंटर हुआ है। सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर दोनों ओर से फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली आरोपी मोहन यादव और अजीत मंडल के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में कब्जे में लिया और इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, रेस्टोरेंट फायरिंग मामले में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ के आधार पर पुलिस हथियार बरामदगी के लिए उन्हें मरीन ड्राइव क्षेत्र में लेकर पहुंची। इसी दौरान कथित तौर पर दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया है।

See also  झारखंड को जल्द मिलेगा नेता प्रतिपक्ष, बीजेपी संसदीय बोर्ड ने दो पर्यवेक्षकों को झारखंड भेजा

1200 675 27807380 thumbnail 16x9 dhehhd

जमशेदपुर के सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि अपराधी मौके से भागने का प्रयास कर रहे थे।उनकी ओर से फायरिंग की गई। जिसका पुलिस की ओर से जवाब दिया गया। अजीत मंडल के बाएं पैर में, जबकि मोहन यादव के दाएं पैर में गोली लगी है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने मौके से हथियार बरामद किया है।पूरे मामले की जांच की जा रही है।

27807380 easkk

उन्होंने कहा कि इस तरह से अपराध कर कोई कहीं छिप नहीं सकता, पुलिस उसे खोज निकालेगी और कार्रवाई करेगी। अगर कोई अन्य तरह की हरकत करता है, तो उसके साथ उसी तरह से पुलिस कार्रवाई करेगी।

गौरतलब हो कि 26 सितंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे बिंदन मॉल में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।पुलिस के अनुसार, डोमिनिक सैमसन अपने परिचित रिजवान और दिलशान उर्फ दानिश के साथ मॉल के रेस्टोरेंट में नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और तीनों को निशाना बनाते हुए करीब 12 राउंड फायरिंग कर दी।गोलीबारी से रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई थी। इस फायरिंग में डोमिनिक सैमसन, रिजवान, दिलशान और कृष्णा चौधरी घायल हुए थे।सभी घायलों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था।

See also  पिता रात में देर से घर लौटे, पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद, शराबी बेटे ने पीट-पीटकर ले ली जान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now