गढ़वा के होटल में युवक की संदिग्ध मौत, दो साथी गायब, दोस्तों के साथ की थी शराब पार्टी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 6, 2026

गढ़वा के होटल में युवक की संदिग्ध मौत, दो साथी गायब, दोस्तों के साथ की शराब पार्टी

गढ़वा : शहर के रंका मोड़ स्थित होटल उजाला में मंगलवार सुबह 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ओड़नार गांव निवासी राजन तिवारी के रूप में हुई है। वह वाहन सीज करने का काम करता था। युवक की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने होटल के कमरे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार राजन सोमवार रात अपने साले संजय तिवारी तथा दो अन्य परिचितों शुभम तिवारी और सूरज पासवान के साथ होटल में ठहरा था। संजय पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के करसो गांव का निवासी है, जबकि शुभम गढ़वा थाना क्षेत्र के पोटमा और सूरज खजूरी गांव का रहने वाला बताया गया है। बताया जा रहा है कि रात में चारों ने कमरे में शराब का सेवन किया था। इसके बाद सभी वहीं सो गए। सुबह संजय की नींद खुली तो उसने राजन को बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। काफी प्रयास के बावजूद राजन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उसने आसपास के लोगों और स्वजन को सूचना दी। इस दौरान कमरे में मौजूद दो अन्य साथियों के वहां नहीं होने की बात भी सामने आई। इससे घटना को लेकर संदेह और गहरा गया।

See also  नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहे कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, हाथ पर लिखा-आई लव यू बाबू, मुझे झूठे केस..

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सूचना पर गढ़वा थाना पुलिस होटल पहुंची और कमरे की जांच के बाद शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम गढ़वा सदर अस्पताल में कराया है। मौत का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस शराब के सेवन, स्वास्थ्य संबंधी किसी परेशानी समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। साथ ही घटना के बाद कमरे से चले गए दोनों युवकों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस होटल में ठहरने से लेकर सुबह शव मिलने तक की पूरी गतिविधि की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now