मधुबनी से पटना जा रही बस NH-27 पर पलटी, कई यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 5, 2026

मधुबनी से पटना जा रही बस NH-27 पर पलटी, कई यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर

मधुबनी: NH-27 पर सोमवार को पटना जा रही यात्री बस अचानक बेकाबू हो गई। डिवाइडर से टकराते ही बस दूसरे लेन में पलट गई। हादसे के बाद बस के अंदर चीख-पुकार मच गई।आसपास के लोगों ने दौड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। दुर्घटना में कई यात्री घायल हुए हैं, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का सकरी स्थित रामशिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तेज रफ्तार ने बिगाड़ा संतुलन
जानकारी के अनुसार जय माता दी 2/2 एसी बस (बीआर 31 पीए 5551) जटही से मधुबनी-सकरी होते हुए पटना जा रही थी। यात्रियों का कहना है कि मधुबनी से ही चालक बस काफी तेज गति से चला रहा था। मोहनबढ़ियाम स्थित बालू गद्दी के समीप अचानक बस अनियंत्रित हो गई। चालक ने नियंत्रण पाने का प्रयास किया, लेकिन बस डिवाइडर से टकराकर दूसरे लेन में पलट गई।

पलभर में मच गई चीख-पुकार
बस पलटते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए सकरी स्थित रामशिला अस्पताल पहुंचाया गया।

See also  Institute of Driving Training and Research की स्थापना के लिए परिवहन विभाग और TataMotors के बीच MoU,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- कम से कम दुर्घटना हो यहीं लक्ष्य

तीन यात्रियों की हालत गंभीर
हादसे में पटना निवासी 50 वर्षीय मो. आरिफ, राजनगर थाना क्षेत्र के चकदह निवासी 34 वर्षीय राजीव कुमार और दरभंगा जिले के साहू निवासी 22 वर्षीय मो. अरमान खान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चिकित्सकों की निगरानी में तीनों का इलाज चल रहा है। कई अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं।
नशे में बस चलाने का आरोप
कुछ यात्रियों ने चालक पर शराब के नशे में बस चलाने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हादसे के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।

बस जब्त, जांच शुरू
पुलिस निरीक्षक सह सकरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया गया है। चालक और खलासी की तलाश की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ यात्रियों के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।

See also  प्रधानमंत्री ने चंपाई सोरेन को किया फोन, पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की ली जानकारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now