बाढ़ पीड़ितों पर पुलिसकर्मी ने तान दी पिस्टल, वीडियो वायरल होने पर SSP ने किया निलंबित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 5, 2026

बाढ़ पीड़ितों पर पुलिसकर्मी ने तान दी पिस्टल, वीडियो वायरल होने पर SSP ने किया निलंबित

डेस्कः बिहार के सारण जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंचे एक थाना प्रभारी का ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी। वायरल वीडियो में मेकर थाने के SHO संग्राम कुमार सिंह कथित तौर पर राहत लेने पहुंचे लोगों की ओर पिस्तौल ताने नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए SHO को सस्पेंड कर दिया।

 

क्या है पूरा मामला?
स्थानीय लोगों के अनुसार रेवा घाट के पास गंडक नदी के बांध पर बाढ़ पीड़ितों को राशन सामग्री बांटी जा रही थी। बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे थे और भीड़ में कुछ लोग हंगामा कर रहे थे। कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी।

लोगों को शांत कराने पहुंचे थे थानाध्यक्ष
स्थिति बिगड़ने पर थाना अध्यक्ष संग्राम सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने की कोशिश की।कुछ लोगों ने राशन वाली पिकअप पर चढ़कर सामग्री छीनने की कोशिश की, जिसके बाद थाना अध्यक्ष खुद गाड़ी पर चढ़ गए और समझाने लगे।

उपद्रवियों को रोकने के लिए निकाली पिस्टल
भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर कथित गलत टिप्पणियां की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। भीड़ को काबू में रखने और उपद्रवियों को रोकने के उद्देश्य से थाना अध्यक्ष ने अपनी पिस्टल निकाल ली। वायरल वीडियो में हथियार निकालकर तानने का दृश्य स्पष्ट रूप से दिख रहा है।

थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में चर्चा शुरू हो गई। सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने सख्त कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष संग्राम कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूरे घटनाक्रम की जांच चल रही है और वीडियो तथा मौके पर मौजूद लोगों की जानकारी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

See also  छपरा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पिटाई से एक युवक की मौत, आगजनी कर किया बवाल, प्रशासन पर पथराव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now