Literati 2026 में साहित्य से सरगम तक बिखरे रंग, डांडिया नाइट ने लगाई यादगार शाम पर मुहर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 4, 2026

Literati 2026 में साहित्य से सरगम तक बिखरे रंग, डांडिया नाइट ने लगाई यादगार शाम पर मुहर

पटना : बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा पटना कैंपस में Literary Club द्वारा Neckt Enterprises Pvt. Ltd. के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय ‘Literati 2026 – Roots and Rhythm’ का शानदार समापन हुआ।

WhatsApp Image 2026 10 05 at 8.26.18 AM

कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक डॉ. धीरेश कुमार मलिक, क्लब मेंटर्स, Literary Club के अध्यक्ष और Neckt Enterprises के संस्थापक द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसने आयोजन के लिए सकारात्मक और उत्सवी माहौल तैयार किया।

WhatsApp Image 2026 10 05 at 8.31.46 AM

दो दिनों में विद्यार्थियों ने कविता पाठ, Youth Parliament, Heritage Quiz, डांस, सिंगिंग, स्टैंड-अप कॉमेडी, बीटबॉक्सिंग, Ethnic Wear Showcase और Plot Twist जैसे विभिन्न आयोजनों में अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

WhatsApp Image 2026 10 05 at 8.26.29 AM

हालांकि, दूसरे दिन की डांडिया नाइट पूरे आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण रही। रोशनी से सजे मैदान में फ्रेशर्स से लेकर सीनियर्स तक छात्र-छात्राएं गरबा और डांडिया की धुन पर जमकर झूमे। बॉलीवुड, हरियाणवी और अंग्रेजी गीतों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। इसी दौरान TECHNIKA’26 का सॉफ्ट लॉन्च भी किया गया।

See also  अविवाहित प्रशिक्षुओं की प्रेग्नेंसी टेस्ट के आदेश से चर्चा में आए डीआईजी रोहन पी कनय पर ऐक्शन, हटाए गए

WhatsApp Image 2026 10 05 at 8.31.47

साहित्य, कला, संस्कृति और मनोरंजन के शानदार संगम के साथ Literati 2026 ने दो दिनों तक कैंपस में उत्साह और रचनात्मकता की नई ऊर्जा बिखेरी और डांडिया नाइट के साथ यादगार समापन किया।

WhatsApp Image 2026 10 05 at 8.31.47 AMWhatsApp Image 2026 10 05 at 8.31.47 AWhatsApp Image 2026 10 05 at 8.31.48 AMWhatsApp Image 2026 10 05 at 8.31

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now