Asian Games 2026: भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाली झारखंड की बेटियों का स्वागत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खिलाई मिठाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 4, 2026

Asian Games 2026: भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाली झारखंड की बेटियों का स्वागत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खिलाई मिठाई

रांचीः एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली झारखंड की चार बेटियों का रांची पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे के साथ निक्की प्रधान, दीपिका सोरेंग और ब्यूटी डुंगडुंग ने रांची पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड़ स्थित आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने चैंपियन बेटियों को खुद अपने हाथ से मिठाई खिलाकर बधाई दी।

 

भारत ने दो अक्टूबर को चीन को 1-0 से हराकर महिला हॉकी का एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। झारखंड सरकार की ओर से इन चारों बेटियों को पुरस्कार भी दिया जाएगा। झारखंड की खेल उत्कृष्टता नकद पुरस्कार योजना के तहत एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 40 लाख रुपये देने का प्रावधान है। इन चारों महिला हॉकी खिलाड़ी को 40-40 लाख रुपये मिलेंगे। सरकार की ओर से स्वर्ण पदक पर 40 लाख, रजत पदक पर 25 लाख और कांस्य पदक पर 12 लाख रुपये दिये जाने का प्रावधान है।

See also  जयराम महतो ने रामदास मुर्मू को बनाया घाटशिला में उम्मीदवार, बाबूलाल सोरेन और सोमेश से होगी भिड़त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now