बिहार के सारण में ट्रिपल मर्डर, एक की हालत गंभीर, चाकू से गोदकर की गई बेरहमी से हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 4, 2026

बिहार के सारण में ट्रिपल मर्डर, एक की हालत गंभीर, चाकू से गोदकर की गई बेरहमी से हत्या

डेस्कः बिहार के सारण जिले में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ गांव में चाकूबाजी की हिंसक वारदात में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गये है। ट्रिपल मर्डर की इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

मामा के घर आए युवक से शुरू हुआ विवाद
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, छपरा शहर के काशी बाजार का रहने वाला अंकुर पटेल उर्फ धोनी, एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ स्थित अपने मामा के घर आया हुआ था। इसी दौरान किसी अज्ञात बात को लेकर कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गई।

तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
इस खूनी संघर्ष में चाकू लगने से तीन लोगों की जान चली गई है। मृतकों की पहचान कर ली गई है। छपरा के काशी बाजार निवासी अंकुर पटेल उर्फ धोनी, जिरतपुर पछुआ के मुकेश कुमार और रमेश यादव की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश और आपसी मतभेद के मामले में ये वारदात हुई है। हालाकि एक अन्य युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली दौरे पर, शाम को राज्यपाल से की मुलाकात रात को हो गए दिल्ली रवाना

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी
घटना की भयावहता को देखते हुए सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पुरानी रंजिश और विवाद का अंदेशा जता रही है। पुलिस प्रशासन इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहा है और मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now