धनबादः जेएलकेएम अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम महतो अपने नाम के आगे टाइगर लगाया करते थे, लेकिन अब वो अपने नाम के आगे टाइगर की जगह डॉक्टर लगाएंगे। शनिवार को उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि धारण की।


बीबीएमकेयू में हुए कार्यक्रम के दौरान जयराम महतो अपनी मां के साथ पीएचडी की उपाधि लेने पहुंचे। अंग्रेसी में पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा पास करते ही कोयलांचल यूनिवर्सिटी की ओर से उन्हें डॉक्टरों की उपाधि दी गई। इस दौरान यूनिवर्सिटी के कई प्रोफेसर मौजूद थे। इससे पहले जयराम महतो अपने गांव गए थे वहां दादी को अपनी इस उपब्धि की जानकारी दी थी।

शिक्षा को लेकर काफी सजग नजर आने वाले जयराम महतो का छात्र जीवन संघर्ष से भरा रहा है। छोटी उम्र में ही पिता का निधन होने के बाद उनकी मां-चाचा और दादी ने उन्हें पाल पोषक बड़ा किया शिक्षा को लेकर जागरूक करते हुए पढ़ाई-लिखाई करवाई। दो साल पहले विधायक बने जयराम महतो और उनके परिवार के लिए ये क्षण काफी महत्वपूर्ण और यादगार है।





