रांची से पटना गए CCL के रिटायर्ड GM आलोक कुमार कार से मिली लाश, गर्दन पर गोली का निशान, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 3, 2026

पटनाः राजीव नगर थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित जमुना पैलेस के नीचे शनिवार सुबह कार की ड्राइविंग सीट पर सीसीएल के रिटायर्ड जीएम आलोक कुमार का शव मिला है। उनके कनपटी के पीछे गोली लगी थी। घटनास्थल के पास से पिस्टल और खाली कारतूस भी बरामद किया गया है।

body of retired ccl gm found in patna ab8809

बहन के घर आए थे रिटायर्ड इंजीनियर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से मोतिहारी के रहने वाले और वर्तमान में रांची के कांके रोड स्थित इंदिरा नगर में रहने वाले 67 वर्षीय आलोक कुमार दो-तीन दिन पहले ही पटना के राजीव नगर स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाली अपनी बहन से मिलने आए थे। शनिवार सुबह वह रोजाना की तरह घर से टहलने और घूमने के लिए निकले थे। काफी देर तक जब वे वापस नहीं लौटे और उनकी कार लावारिस हालत में खड़ी दिखी, तो परिजनों को इसकी भनक लगी। जब परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तो कार की ड्राइवर सीट पर आलोक कुमार का खून से लथपथ शव पड़ा था।

See also  जम्मू कश्मीर में बनाया हथियार का फर्जी लाइसेंस, राइफल और 83 गोली के साथ रांची में पटना से आई आर्म्स सेल की टीम ने तस्कर को किया गिरफ्तार

“पिस्तौल उनकी नहीं, हत्या की गई है”
मृतक के परिजन विनोद कुमार ने इस घटना पर परिजनों की तरफ से हत्या का अंदेशा जताते हुए बड़ा दावा किया है। मृतक के जीजा विनोद कुमार का कहना है कि आलोक कुमार दो दिन पहले ही पटना आए थे और घर से घूमने निकले थे। कार में जो पिस्तौल बरामद हुई है, वह उनकी नहीं है। किसी ने उनकी गोली मारकर हत्या की है। पटना में उनका किसी से कोई विवाद नहीं था, अगर कोई रंजिश होगी तो वह झारखंड में ही हो सकती है। परिजन ने यह भी जानकारी दी कि आलोक कुमार का एक बेटा है जो वर्तमान में मलेशिया में रहता है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही राजीव नगर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और इलाके को तुरंत सील कर दिया। पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया, जिसने कार और आसपास के इलाके से उंगलियों के निशान, कारतूस का खोखा व अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

See also  बिहार का प्लंबर कर रहा था 'गजवा ए हिंद' की तैयारी, सोहेल के आतंकी होने की मां को नहीं थी खबर

पुलिस मामले की हर पहलू से गहराई से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना के सही क्रम का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि यह मामला हत्या का है या खुदकुशी का, इसका आधिकारिक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो पाएगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now