साहिबगंज में गंगा कटाव ने बढ़ाई रेलवे की चिंता, डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बंद, 22 ट्रेनें रद्द और चार डायवर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 2, 2026

साहिबगंज में गंगा कटाव ने बढ़ाई रेलवे की चिंता, डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बंद, 22 ट्रेनें रद्द और चार डायवर्ट

साहिबगंज: साहिबगंज-तीनपहाड़ रेलखंड के महाराजपुर स्थित झुंझरी पुल के पास गंगा का कटाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दो दिनों से गंगा के जलस्तर में वृद्धि और गहरे पानी में तेज धार के कारण अब तक किए गए कटावरोधी कार्य का अपेक्षित असर नहीं दिखा है। इससे रेलवे की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

स्थिति को देखते हुए रेलवे के तकनीकी विभाग ने कटाव रोकने के लिए वैकल्पिक उपायों पर भी काम शुरू कर दिया है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया है। साहिबगंज-तीनपहाड़ रेलखंड पर झुंझरी पुल के पास खतरा बरकरार रहने के बाद रेलवे ने 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया है और चार को डायवर्ट कर दिया गया है।

See also  Hemant Soren के लिए फ्लोर टेस्ट मुश्किल या आसान, जानें बहुमत का गणित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now