भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास बिहार के तारा चंद को पकड़ा गया, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 30, 2026

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास बिहार के तारा चंद को पकड़ा गया, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर

डेस्कः जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान से संबंध होने के संदेह में एक अग्रिम गांव से बिहार के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बिहार के अररिया जिले के शोइरगांव के तारा चंद सड्डा को रामगढ़ सेक्टर के काकू दा कोठा गांव में खेत में काम करते समय हिरासत में लिया गया, क्योंकि उसके मोबाइल फ़ोन में पाकिस्तान के एक दर्जन से ज़्यादा संपर्क नंबर मिले थे। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू के अरनिया इलाके में किरायेदार के तौर पर रह रहा सड्डा अपने मोबाइल फोन पर ‘वीपीएन कनेक्शन का’ इस्तेमाल करते हुए भी पाया गया।

अधिकारियों ने कहा कि उसे आगे की जांच-पड़ताल और ज़रूरी कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को सौंप दिया गया है। सूत्रों ने बताया है कि जांच के दौरान, संदिग्ध शख्स के व्हाट्सएप पर 13 पाकिस्तानी (+92) नंबर मिले। इसके साथ ही, जिस शख्स को सुरक्षा बलों ने हर्निया के खेतों में संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा उसने व्हाट्सएप चैट के जरिए अपनी निजी तस्वीरें और निजी जानकारी शेयर की थी।

See also  चतरा में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली

व्हाट्सएप कॉल से पाकिस्तान में करता था बात
सुरक्षा बलों ने बताया कि गिरफ्तार किया गया शख्स व्हाट्सएप कॉल के जरिए पाकिस्तान में बातचीत करता था।इस शख्स की फोन की जांच के दौरान यह भी पाया गया कि यह व्यक्ति अपने मोबाइल फोन पर डॉट वीपीएन (Dott VPN) का इस्तेमाल कर रहा था।

इससे पहले हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों की मदद से कठुआ में एक 24 साल के ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया था, जिस पर पाकिस्तान की एक एजेंसी के साथ सेंसिटिव फुटेज और जानकारी शेयर करने का आरोप है। यह मामला हनी-ट्रैपिंग, बॉर्डर सर्विलांस और मिलिट्री ठिकानों की टोह लेने के आरोपों से जुड़ा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now