बेगूसराय में महिला से रेप और मारपीट करने वाला हवसी धराया, पुलिस की जीप से कूद जख्मी हुआ रोहित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 30, 2026

बेगूसराय में महिला से रेप और मारपीट करने वाला हवसी धराया, पुलिस की जीप से कूद जख्मी हुआ रोहित

DESK: बिहार के बेगूसराय में एक होटल के अंदर महिला से मारपीट और फिर उनसे रेप करने वाले हवसी को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया है। होटल के कमरे में बेरहमी से महिला की पिटाई का वीडियो सामने आने और थाने में महिला की शिकायत के बाद पुलिस पूरी मुश्तैदी से इस हवसी को तलाश रही थी। बताया जा रहा है कि इस कांड के आरोपी रोहित कुमार को समस्तीपुर के मोहद्दीनगर से अरेस्ट किया गया है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि गिरफ्तारी के बाद रोहित अचानक पुलिस की चलती जीप से कूद गया। इस दौरान उसे गंभीर चोट भी लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। फिलहाल घायल रोहित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोहित इस कांड का मुख्य आरोपी है।

बता दें कि बेगूसराय शहर के अलका सिनेमा के समीप ब्लू डायमंड होटल के एक कमरे में 27 सितंबर को एक युवती के साथ इस हवसी ने पहले मारपीट की। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। बदमाश इतना शातिर निकला कि मारपीट का वीडियो पीड़िता के मोबाइल से ही उसने वायरल कर दिया। उसके बाद पीड़िता ने नगर थाना जाकर आपबीती सुनाई थी। पीड़िता की शिकायत पर नगर थाने में 28 सितंबर को दो बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी। वीडियो जब वायरल होने लगा तो पुलिस एक्शन मोड पर आई। एसपी मनीष ने मंगलवार को ब्लू डायमंड होटल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला। एसपी ने बताया था कि लोहिनगर थाना के लोहिनगर निवासी अरुण सहनी के पुत्र बिक्रम सहनी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मुख्य आरोपी भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी उपेन्द्र सहनी का पुत्र रोहित कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

See also  नेताओं के भगदड़ के बीच, सुदेश महतो को मनाने पहुंचे हिमंता शर्मा, एनडीए की प्रेस कांफ्रेंस डेढ़ घंटे देरी से शुरू

एसपी ने यह भी बताया था कि 27 सितंबर का होटल का सीसीटीवी फुटेज हासिल किया गया। होटल के रिशेप्शन से इंट्री रजिस्टर जब्त की गई थी। अनुसंधान में सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से पाया गया कि प्राथमिकी अभियुक्त रोहित कुमार 27 सितंबर को होटल ब्लू डायमंड के कमरा नंबर 203 में सुबह 7.01 बजे अकेले कमरे में जा रहा है। वादिनी सह पीड़िता सुबह 7.33 बजे होटल ब्लू डायमंड में गली से होटल के अंदर अकेले प्रवेश कर रही है। दूसरी मंजिल पर पहुंचने पर अभियुक्त रोहित कुमार सिढ़ी के पास वादिनी से मिला और दोनों साथ होटल गैलेरी से होते हुए कमरा नंबर-203 में प्रवेश कर रहे हैं।

दोपहर 12.33 बजे कमरा नंबर-203 से एक साथ निकले दोनों

अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन से यह भी पाया गया कि दोपहर 12.33 बजे नामजद अभियुक्त रोहित कुमार और वादिनी सह पीड़िता दोनों साथ में ही कमरा नंबर-203 से होटल गैलेरी होते हुए होटल से बाहर निकल गए। पीड़िता का कोर्ट में बीएनएस की धारा 183 के तहत बयान दर्ज कराया गया। पीड़िता का हैक वाट्सअप नंबर जिससे वीडियो वायरल किया जा रहा था ब्लॉक कराया गया है।

See also  कांपने के लिए हो जाएं तैयार! IMD ने बताया- अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

लात-घूंसों से मारता रहा आरोपित, चीखती-चिल्लाती रही युवती

शहर के ब्लू डायमंड होटल के कमरा नंबर 203 का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें रोहित कुमार युवती को बेहरमी से लात-घूसों और चप्पल से मारता हुआ नजर आ रहा है। मारपीट के दौरान युवती के चीखने-चिल्लाने की आवाज आ रही है। बेगूसराय में एक युवती को होटल के कमरे में एक बंद कमरे में युवती चीखती-चिल्लाती रही। लेकिन होटल वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now