मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर के साथ भ्रामक पोस्ट, शिकायत दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 30, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर के साथ भ्रामक पोस्ट, शिकायत दर्ज

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर लगाकर सोशल मीडिया पर 28 सितंबर को एक पोस्ट किया गया। इसमें दावा किया गया कि हिजाब, बुर्का या मास्क पहनकर बाहर निकलने पर संदिग्ध माना जाएगा। बिहार के बाद यह नियम झारखंड में भी लागू किया गया है।

पोस्ट में लोगों से इस फैसले के समर्थन को लेकर सवाल भी किया गया था। इस पोस्ट के खिलाफ साइबर थाने में शिकायत दी गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि झारखंड सरकार के खिलाफ गलत मंशा से पोस्ट प्रसारित किया गया, जिससे सरकार के बारे में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है और लोक शांति भंग होने की आशंका है।

शिकायत के साथ सोशल मीडिया पोस्ट और उसका लिंक भी दिया गया है। पुलिस से पोस्ट में किए गए दावे की जांच और सत्यापन और पेज के संचालक पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

See also  Raveena Tandon पर शराब के नशे में बुजुर्ग महिला से मारपीट का आरोप, फिल्म अभिनेत्री और उनके ड्राइवर के खिलाफ थाने में शिकायत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now