रांची में स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर वसूली, मारपीट और ब्लैकमेलिंग के आरोप में तीन गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 28, 2026

रांची में स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर वसूली, मारपीट और ब्लैकमेलिंग के आरोप में तीन गिरफ्तार

रांचीः राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर में मसाज कराने के नाम पर एक युवक को बुलाकर कमरे में बंद करने, मारपीट करने, पैसे व सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित मो. नसीम की शिकायत पर नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सानिया प्रवीण, उसके पति मो. हैदर और मो. वसीम उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है।

फोन कर स्पा सेंटर आने को कहा!
एफआईआर के मुताबिक, घटना 24 सितंबर 2026 की है. मो. नसीम ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया।फोन पर महिला की आवाज थी। महिला ने कथित तौर पर अपना परिचय सानिया परवीन के रूप में देते हुए कहा कि उसने मौलाना आजाद कॉलोनी में स्पा सेंटर खोला है और वहां मसाज कराने आ सकते हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, बातचीत के बाद वह शाम करीब 6:30 बजे महिला द्वारा बताए गए मौलाना आजाद कॉलोनी की गली नंबर-11 में पहुंचा।

See also  राज्यपाल संतोष गंगवार ने दो विधेयक सरकार को लौटाया, राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 और कोचिंग सेंटर एवं विनियमन विधेयक वापस

घर पहुंचते ही बदल गया पूरा माहौल
नसीम ने आरोप लगाया कि वहां पहुंचने पर उसने देखा कि घर के अंदर सानिया परवीन उर्फ बेबी मौजूद थीं। उसके साथ एक अन्य महिला और दो युवक भी थे। शिकायतकर्ता का कहना है कि बातचीत के दौरान अचानक सभी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।आरोप है कि उसके साथ गाली-गलौज की गई और उसे डराया-धमकाया गया। इसी दौरान आरोपियों ने उसके पास रखे 46 हजार रुपये नकद और गले में पहनी सोने की चेन कथित तौर पर छीन ली।

मोबाइल छीनकर वीडियो वायरल करने की धमकी
पुलिस को दिए आवेदन में मो. नसीम ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसकी कथित वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसे छोड़ने के लिए 8 हजार की मांग की गई। आरोप है कि दबाव में उसने बताए गए पेटीएम/यूपीआई नंबर पर रकम भेजी। इसके बावजूद स्पा से निकलने के बाद भी कथित तौर पर धमकी और पैसे की मांग जारी रही।

See also  जमशेदपुर में चिन्मया स्कूल की वैन डिवाइडर से टकराई,15 बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर

नसीम का आरोप है कि इसके बाद एक अन्य मोबाइल नंबर से भी उसे लगातार फोन कर पैसे की मांग की जा रही थी। उसने पूरे मामले की जानकारी नामकुम थाना पुलिस को दी और सानिया परवीन समेत उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एफआईआर में पुलिस ने BNS की धारा 126(2), 127(2), 115(2), 308(3), 308(5), 309(4), 352, 351(2), 351(3) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। केस की जांच एसआई सुनील कुमार गोंड को सौंपी गई है।

पुलिस की जांच में शिकायत सही पाई गई
पुलिस ने फोन कॉल, मोबाइल नंबर, यूपीआई लेनदेन और वीडियो से जुड़े साक्ष्यों की भी जांच की और स्पा सेंटर में पहुंचकर पड़ताल की। जिसमें शिकायत सही पाई गई। रांची पुलिस के द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार आरोपियों ने 25 सितंबर को मो. नसीम को मसाज के नाम पर घर बुलाया था।वहां उसके साथ मारपीट कर 46 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली गई थी।उसके बाद उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।

See also  मुखिया के बेटे ने शराब के नशे में कार से स्कूटी सवार को कुचला, भाई की मौत, बहन लड़ रही हैं जिंदगी की जंग

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया जुर्म
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मसाज के बहाने स्पा सेंटर में लोगों को बुलाते थे और सहयोगियों के साथ मिलकर मारपीट कर उनके कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाते थे। इसके बाद वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रुपये और सामान वसूलते थे।पुलिस ने आरोपियों के पास से रंगदारी मांगने में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now