डेस्कः दक्षिण अफ्रीका में रविवार का दिन दो अलग-अलग शूटआउट की वजह से बेहद खौफनाक बन गया। राजधानी जोहान्सबर्ग और केपटाउन में हुई फायरिंग की घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। साउथ अफ्रीकन पुलिस सर्विस के अनुसार शनिवार रात जोहान्सबर्ग के दक्षिण-पश्चिम में वेडेला टाउनशिप में एक बार में AK-47 राइफल और पिस्तौल से लैस संदिग्धों ने गोलीबारी की, जिसमें 17 लोग मारे गए।
बार में AK-47 से गोलीबारी का वीडियो
बार में AK-47 से गोलीबारी का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि लोग मस्ती में अपना ड्रिंक ले रहे हैं। नाच-गा रहे हैं। तभी अचानक ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज गूंजती है।और फिर जमीन पर कई लाशें बिछ जाती है।

#BREAKING At least 17 people were killed and 15 others seriously wounded in a mass shooting at a tavern in Wedela, near Carletonville, South Africa, on Saturday night.
Police said at least eight suspects armed with AK-47 rifles and handguns opened fire on patrons outside the… pic.twitter.com/KDmy5rZtYo
— Global OSINT (@GlobalOSINTHQ) September 27, 2026
केप टाउन के पास गोलीबारी में 10 की मौत
वहीं दूसरी घटना रविवार सुबह करीब 1 बजे केप टाउन के पास लवांडले में एक स्टोर पर हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस और मेडिकल टीम राहत-बचाव कार्य में लगी है।





