रांचीः 24 सितंबर की सुबह छतीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित महामाया पारा निवासी चार साल के विवान कुमार को सकुशल बरामद कर लिया गया है। विवान अपनी मां और बहन के साथ सेलम से छतीसगढ़ लौट रहा था, उसी समय बच्चे की मां ऑटो ड्राइवर से जानकारी ले रही थी और बच्चा गायब हो गया था। स्टेशन पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने खंगाला और दो दिनों के बाद उसे सकुशल बरामद कर लिया।
रांची पुलिस ने 26 सितंबर को सघन छापेमारी अभियान चलाया और मिले सुराग के आधार पर सबसे पहले धनबाद पुलिस के सहयोग से धनबाद रेलवे स्टेशन के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इसके बाद मिली सूचना के आधार पर साहिबगंज पुलिस के सहयोग से तीनपहाड़ में छापेमारी कर बच्चे को सकुशल बरामद किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

दिनांक 24 सितंबर की सुबह राँची रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर से 4 वर्षीय बालक के अपहरण के संवेदनशील मामले का राँची पुलिस ने त्वरित एवं सफल उद्भेदन कर लिया है। घटना उस समय घटी थी जब बच्चे की मां पास में मौजूद नहीं थी और कुछ अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर बच्चे को ले भागे थे।
मामले की… pic.twitter.com/odlJNGhllW
— Ranchi Police (@ranchipolice) September 27, 2026






