लोहरदगा के जोबांग थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी, देवदरिया पंचायत भवन में चोरी का महज 3 घंटे में खुलासा, दो चोर गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2026

लोहरदगा के जोबांग थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी, देवदरिया पंचायत भवन में चोरी का महज 3 घंटे में खुलासा, दो चोर गिरफ्तार

लोहरदगा : झारखंड के लोहरदगा जिले में पुलिस ने सक्रियतादिखाते हुए एक सरकारी भवन में हुई चोरी की वारदात को चंद घंटों के भीतर सुलझा लिया है। [लोहरदगा जिले के जोबांग थाना क्षेत्र अंतर्गत देवदरिया पंचायत भवन में हुई चोरी का पुलिस ने महज 3 घंटे के भीतर भंडाफोड़ कर दिया है। इस त्वरित कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपियों को दबोच लिया है और उनके पास से चोरी गया सारा सामान भी सकुशल बरामद कर लिया है।

दरवाजा तोड़कर उड़ा ले गए थे TV और UPS

जोबांग थाना पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर 2026 की सुबह करीब 10:25 बजे जोबांग थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि अज्ञात अपराधियों ने देवदरिया पंचायत भवन के बैठक कक्ष का दरवाजा तोड़ दिया है। चोर वहां रखे सरकारी दस्तावेज वाले कमरे के पास से एलसीडी टीवी और कंप्यूटर का यूपीएस चुराकर फरार हो गए हैं। सरकारी संपत्ति की चोरी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था।

See also  अयोध्या के राम मंदिर की सुरक्षा में सेंध, दक्षिणी परकोटे पर नमाज पढ़ रहा था शख्स,सुरक्षाबलों ने हिरासत में लिया

SP के निर्देश पर बनी स्पेशल टीम, की छापेमारी

पंचायत भवन में चोरी की इस घटना की गंभीरता को देखते हुए लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने तुरंत संज्ञान लिया। एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।विशेष टीम ने तकनीकी इनपुट और स्थानीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की और महज 3 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को धर-दबोचा।

चोरी का माल बरामद, भेजे गए जेल
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों के पास से पुलिस ने पंचायत भवन से चोरी की गई एलसीडी टीवी और कंप्यूटर यूपीएस को पूरी तरह सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वे क्षेत्र में हुई अन्य चोरियों में भी शामिल थे। जोबांग थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जमकर सराहना की है।

See also  रांची के बेड़ो में सब्जी कारोबारी के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now