मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार, साहिबगंज DC सहित सत्ता शीर्ष के करीबियों के घर ED की छापेमारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 3, 2024

रांची : बुधवार सुबह सुबह ईडी की टीम ने कई जगहों पर छोपेमारी की। ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के रांची स्थित आवास पर छापेमारी की है। इसके साथ ही ईडी ने साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव के राजस्थान स्थित आवास पर भी छापेमारी की है।
रातू रोड़ के शिवपुरी स्थित अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के घर पर ईडी की टीम दो गाड़ियों में पहुंची और छापेमारी की। ईडी की टीम ने सीएम के मित्र कहे जाने वाले विनोद सिंह और आर्टिटेक रौशन के रातू रोड़ के पिस्का मोड़ स्थित आवास पर भी छापेमारी की है। इसके साथ ही ईडी ने देवघर में पूर्व विधायक पप्पू यादव, हजारीबाग में डीएसपी राजेंद्र दुबे और अभय सरावगी और एएसआई अवधेश कुमार के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

See also  गिरिडीह में ACB की रेड, सरकारी कर्मचारी प्रदीप गोस्वामी के घर पर छापेमारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now