रांची: 25 सितंबर को आयोजित होने वाली झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गयी है। इस बाबत मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।




गौरतलब है कि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री के सड़क हादसे में निधन के बाद सरकार ने कैबिनेट की बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभाग को कहा कि इस समय गमगीन माहौल है और सरकार के तमाम लोग शोक में हैं।ऐसे में बैठक स्थगित करना उचित होगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने तत्काल बैठक स्थगित करने संबंधी आदेश जारी कर दिया।





