डेस्कः बुधवार देर रात यूपी के यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक्सप्रेस वे पर एसी बस में आग लगने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जब हादसा हुआ तब बस में 35 लोग सवार थे। इनमें से कई लोग आग में बुरी तरह से झुलस गए।फायर फाइटर की टीम मौके पर पहुंची और बस में लगी आग को बुझाया।

नोएडा से महोबा जा रही थी बस राज कल्पना ट्रेवल्स की बस नोएडा से महोबा जा रही थी। हादसे की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक पूरी बस जल गई थी। आग किस वजह से लगी इसकी सटीक वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है। एक यात्री ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, ‘जब मैं सो रहा था, तो किसी ने मुझे जगाकर बताया कि बस में आग लग गई है, और हम सब बाहर निकलने के लिए हड़बड़ी में भागे। वहां से निकलना आसान नहीं था; बहुत ज़्यादा धुआं था। घबराहट के बीच हम किसी तरह बाहर निकल पाए। बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी’


उत्तर प्रदेश –
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कल रात बस में आग लगी। 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हुई। यह बस नोएडा से महोबा जा रही थी। pic.twitter.com/zzCp0sbTss
— Sachin Gupta (@Sachingupta) September 24, 2026
एक यात्री ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, 'जब मैं सो रहा था, तो किसी ने मुझे जगाकर बताया कि बस में आग लग गई है, और हम सब बाहर निकलने के लिए हड़बड़ी में भागे। वहां से निकलना आसान नहीं था; बहुत ज़्यादा धुआं था। घबराहट के बीच हम किसी तरह बाहर निकल पाए। बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी'
#WATCH ग्रेटर नोएडा | एक यात्री ने बताया, "...जब मैं सो रहा था, तो किसी ने मुझे जगाकर बताया कि बस में आग लग गई है, और हम सब बाहर निकलने के लिए हड़बड़ी में भागे। वहां से निकलना आसान नहीं था; बहुत ज़्यादा धुआं था। घबराहट के बीच हम किसी तरह बाहर निकल पाए। बस यात्रियों से खचाखच भरी… https://t.co/tQNpEKTIEK pic.twitter.com/KIZnMk6h8e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2026
सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान
CMO की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है और मृतकों के परिवारों से बात की और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।




