CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा, चुनाव आयोग के नए सॉफ्टवेयर को लेकर दोनों आयुक्तों ने दर्ज कराई आपत्ति

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 23, 2026

CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा, चुनाव आयोग के नए सॉफ्टवेयर को लेकर दोनों आयुक्तों ने दर्ज कराई आपत्ति

डेस्कः चुनाव आयोग में CEC ज्ञानेश कुमार की मनमानी और तुगलकी फैसलों पर इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा किया है। चुनाव आयोग के नए डिजिटल सिस्टम ईसीआईनेट से मतदाता सूची के केंद्रीयकरण पर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। दो चुनाव आयुक्त ने जमीनी अधिकारियों के अधिकार सीमित करने और नियम उल्लंघन की शिकायत कैबिनेट सचिव से की है।

इंडियन एक्सप्रेस की विशेष खोजी रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय निर्वाचन आयोग के भीतर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यप्रणाली और फैसलों पर दोनों चुनाव आयुक्तों—सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी—ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार आधिकारिक आपत्तियां दर्ज कराई हैं। आयुक्तों ने फॉर्म-6 में बदलावों को अनधिकृत और मतदाता डेटाबेस के केंद्रीयकरण को नियमों के खिलाफ बताया है।

cec gyanesh kumar with election commissioners sukhbir singh sandhu and vivek joshi 1746093427547 16 9

सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने आयोग के फैसलों पर दर्ज आपत्ति जताई।उन्हें अंधेरे में रखने से लेकर नए वोटरों को जोड़ने और नाम हटाने तक के कदमों पर सवाल उठाए चुनाव आयोग द्वारा लिए गए फैसलों/कदमों पर रिकॉर्ड में आपत्ति दर्ज कराई। दोनों आयुक्तों ने कई मामलों में कहा कि उन्हें महत्वपूर्ण फैसलों से अवगत नहीं कराया गया और कुछ फैसले उनकी जानकारी के बिना लिए गए ।

See also  बिहार में विधानसभा चुनाव 22 नवंबर से पहले होगा खत्म, पोलिंग बूथ पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं, पूरे देश में लागू होगा SIR: CEC ज्ञानेश कुमार

WhatsApp Image 2026 09 23 at 9.51.59 AM

आपत्तियां मुख्य रूप से नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता सूची से नाम हटाने, नाम बहाल करने और SIR (Special Intensive Revision) की प्रक्रिया से जुड़ी थीं । एक महत्वपूर्ण आपत्ति दिल्ली में वोटर डेटाबेस तक पहुंच को केंद्रीकृत करने को लेकर थी ।आरोप/आपत्ति यह थी कि इससे स्थानीय अधिकारियों को दरकिनार किया जा रहा है । एक मामले में चुनाव आयुक्त ने नए मतदाताओं को जोड़ने से जुड़े कदम को ‘अनधिकृत ‘और ‘अवैध ‘बताया । Form 6 में बदलाव को लेकर भी दोनों चुनाव आयुक्तों ने आपत्ति जताई । खबर के अनुसार इस बदलाव के तहत नए वोटरों से SIR के दौरान अपने माता-पिता के बारे में अतिरिक्त जानकारी मांगी जा रही थी। खबर में कहा गया है कि आयुक्तों ने इस बदलाव को युवाओं को अनावश्यक रूप से परेशान करने वाला बताया और इसे तत्काल हटाने की मांग की । मतदाता सूची और उसके IT सिस्टम की अखंडता और सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता दर्ज की गई।

See also  जयराम महतो के JLKM ने जारी कर दी पाचंवी लिस्ट, जानिए ढुल्लू के बाघमारा से किसे बनाया उम्मीदवार ?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now