रांचीः ओडिशा से रहस्मय ढंग से लापता 61 लोगों की तलाश में अब झारखंड पुलिस भी जुट गई है। सीआईडी ने राज्य के सभी जिलों में वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षकों को विशेष निर्देश जारी किये हैं। सीमावर्ती जिलों समेत पूरे राज्य की पुलिस को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में इन लापता लोगों का पता लगाने और खुफिया नेटवर्क को सक्रिय करने का आदेश दिया गया है। ओडिशा से अलग-अलग समय में लापता हुए इन 61 लोगों का अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। मामलों की गंभीरता और मानव तस्करी या अंतरराज्यीय पलायन की आशंका को देखते हुए ओडिशा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सभी 61 व्यक्तियों का पूरा ब्योरा, हुलिया और पहचान संबंधी दस्तावेज संकलित कर एक समेकित सूची तैयार की है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि झारखंड और ओडिशा के बीच कौन से ऐसे गिरोह या व्यक्ति सक्रिय हैं, जिनका आपस में पुराना कनेक्शन रहा है। ओडिशा से सूची प्राप्त होते ही झारखंड सीआईडी ने इसे राज्य के सभी 24 जिलों के कप्तानों को प्रेषित कर दिया है। सीआईडी मुख्यालय ने निर्देश दिया है कि जिले के स्तर से थानों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, रैन बसेरों, आश्रय गृहों और सीमावर्ती चेकपोस्टों पर इस सूची के आधार पर सघन सत्यापन अभियान चलाएं।

ओडिशा पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार लापता लोगों की सूची
ओमकार दास, वैकुंठ सामल, मेघंजना पाढ़ी, गीतांजलि खांडेई, वर्षा रानी नायक, मोनालिसा प्रधान, अर्पिता साहू , श्रीया बेहरा, सुलोचना बिस्वाल प्रीति सामंता, आकांक्षा नायक, बापुना प्रधान, अशोक सेन गुप्ता, अजीत कुमार सेन, देवी प्रसाद साहू, सानासि अम्मा, गायत्री नायक, बनिता सिंह बलराम महत, कादंबिनी साहू, प्रणबंधु जेना, मुंगू बदारा, ममाली नायक, सुनील कुमार साहू, नबाकिशोर नायक, वाई. प्रकाश, सौम्या प्रियदर्शिनी, महापात्र, सुभाश्री मिश्रा, जैस्मिन साहू उर्फ रोमा, श्रीरूपा सामल उर्फ पूजा, पुची बेहरा, एनिमा नायक, आर. पिंकी, जुगल कुरकुरिया, घनश्याम गुरु, कमल भाटी, पुष्पा महापात्र , राजेश्वरी सागर, प्रफुल्ल पटेल, नितिन भुए मोनालिसा सेठ, अनादिनी साहू, जामिनी महानंदा, बेबी भुए, फुलामति भुए, बिलासा प्रधान, दीपक बेहरा, खुशी चौधरी,राखी कुमारी, पबित्रा थापा, लिपिका साहू उर्फ कुनी शिबानी बेहरा, बनिता मेहर वर्षा बाग, सपना बेहरा, प्रीति भट्ट, चुमकी कुजूर सौम्यालेखा भोई, संतोषिनी मांझी, प्रियंका स्वांई, प्रीति भट्ट और अर्चिता दास शामिल हैं।झारखंड पुलिस और ओडिशा क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमें इन लापता लोगों का सुराग जुटाने में लगी हुई हैं।







