रांची के अनगड़ा में प्रेम प्रसंग के आरोप में महिला के साथ मारपीट, सिर मुंडवाया, नग्न कर घुमाने की दी धमकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 21, 2026

रांची के अनगड़ा में प्रेम प्रसंग के आरोप में महिला के साथ मारपीट, सिर मुंडवाया, नग्न कर घुमाने की दी धमकी

रांचीः अनगड़ा थाना क्षेत्र के बानपुर गांव के बेहराटोली में शनिवार को अवैध संबंध के शक में एक विवाहिता के साथ मारपीट कर उसका सिर मुंडाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अनगड़ा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करायी है।शिकायत के अनुसार, बानपुर निवासी निशा तिर्की को संदेह था कि उसके पति रवींद्र असुर का पीड़िता के साथ प्रेम संबंध है। रवीन्द्र पेशे से राजमिस्त्री का काम करता है व महिला उसी के साथ रेजा का काम करती है। शनिवार को इसी शक को आधार मानकार निशा तिर्की अपनी मां मनीषा तिर्की व वार्ड सदस्य मुन्नी तिर्की के साथ पीड़िता के घर पहुंची। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने महिला को घर से बाहर खींचकर उसके साथ मारपीट की और बाद में उसके सिर के बाल मुंड दिये।

घर के आगे सारी घटना होती रही, इस दौरान अनेक लोग वहां से गुजरे लेकिन किसी ने भी पीड़िता को बचाने का साहस नही दिखाया। जाते-जाते पीड़िता को धमकी दी गई कि अगर इस बात की जानकारी किसी को दी तो पूरे गांव में नंगे घुमाएंगे।ज्ञात हो कि दो माह पहले ही पीड़िता के नाबालिग बच्ची को बाल विवाह करने से डालसा के बेबी सिन्हा, मालती कुमारी, शीला देवी व सुनीता कुमारी ने रोका था।

See also  बकरीद के लिए लग्जरी कार से कर रहा था बकरा चोरी! लोगों ने ने खदड़ा तो कार खड्डे में गिरी

निशा तिर्की के पिता सुधीर तिर्की की 30 अगस्त 2026 की रात में निशा के भाई निक्की तिर्की ने शराब के नशे में हत्या कर दिया था। निशा अपनी माता मनीषा तिर्की के साथ दिल्ली के आनंद विहार में काम करती है। घटना के बाद से मां-बेटी बानपुर स्थित अपने घर में ही रह रहे है। निशा का पति रवीन्द्र असुर भी साथ में रहता है। भाई निक्की तिर्की को पिता की हत्या के आरोप में अनगड़ा थाना की पुलिस जेल भेज चुकी है।

मोबाइल फोन के कारण हुआ शक: निशा तिर्की को अपने पति रवीन्द्र असुर पर मोबाइल फोन पर लगातार पीड़ीता के साथ होती रही बातचीत से प्रेम-प्रसंग का शक हुआ। वह पिछले एक सप्ताह से लगातार अपने पति को वाच कर रही थी। रवीन्द्र के साथ भी उसका प्रेम-विवाह ही हुआ है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

See also  वॉट्सएप पर होती थी गर्लफ्रेंड की अदला-बदली, स्विंगर्स रैकेट प्राइवेट फोटो से करता था ब्लैकमेल, पुलिस ने किया खुलासा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now