लोहरदगा में ब्राउन सुगर खरीद-फरोख्त मामले में दो गिरफ्तार, आरोपियों को भेजा गया जेल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 21, 2026

लोहरदगा में ब्राउन सुगर खरीद-फरोख्त मामले में दो गिरफ्तार, आरोपियों को भेजा गया जेल

लोहरदगा: शहर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक और कार्रवाई की है। पुलिस ने मैना बगीचा के समीप छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से कुल 18.35 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिसिया कार्रवाई के बाद दोनों आरोपितों को सोमवार को न्यायिक अभिरक्षा में लोहरदगा मंडल कारा भेज दिया गया। सदर थाना पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे एसपी सादिक अनवर रिजवी को सूचना मिली थी कि मैना बगीचा के पास बंद पड़ी एक दुकान के समीप दो युवक ब्राउन शुगर की बिक्री और सेवन के लिए पहुंचे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर तत्काल छापेमारी टीम गठित की गई। सदर अंचलाधिकारी के साथ पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सूचना का सत्यापन किया और संदिग्ध गतिविधि में मौजूद दोनों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

See also  लोहरदगा के सेन्हा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

तलाशी में अलग-अलग मात्रा में मिला ब्राउन शुगर
पुलिस की तलाशी में नदिया शनि मंदिर के पीछे रहने वाले आर्यन भगत उर्फ आर्यनदेव भगत (22) के पास से पॉलीथीन सहित 10.24 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। वहीं, दूसरे युवक उत्तम उरांव (22) के पास से पॉलीथीन सहित 8.11 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। पुलिस ने दोनों से बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर जब्ती सूची तैयार की।
पूछताछ में आर्यन भगत ने अपना पता लोहरदगा शहर के नदिया शनि मंदिर के पीछे बताया। वहीं उत्तम उरांव गुमला जिले के घाघरा बस्ती का रहने वाला है और वर्तमान में लोहरदगा के नदिया इंडिया गेट के समीप अपने ससुराल में रह रहा था।

एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद लोहरदगा थाना कांड संख्या 131/26, 20 सितंबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(बी), 21(बी), 22(बी) और 29 लगाई गई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

See also  दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के DRM केएन सिंह ने लोहरदगा-रांची-टोरी रेल लाइन का निरीक्षण,रेलवे ब्रिज के निर्माण कार्य का लिया जायजा

तकनीकी टीम की भी रही भूमिका
पुलिस की कार्रवाई में लोहरदगा थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक आदर्श कुमार, अनुसंधानकर्ता प्रदीप कच्छप, आरक्षी पियूष टोप्पो, नरेश महली, तकनीकी शाखा की टीम और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि शहर में मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी और सेवन से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है तथा सूचना मिलने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्तों की विवरणी :-
01. आर्यन भगत उर्फ आर्यनदेव भगत, उम्र-22 वर्ष, पे0-स्व0 लालचंद भगत उर्फ लालचंद समीर भगत, पता-नदिया शनि मंदिर के पिछे, थाना+जिला-लोहरदगा,
02. उतम उराँव, उम्र-22 वर्ष, पिता-कृष्णा उराँव, पता-घाघरा बस्ती, थाना-घाघरा, जिला-गुमला एवं वर्तमान पता-नदिया इंडिया गेट के पास ससुराल, थाना+जिला-लोहरदगा

जप्त सामानों की विवरणी :-
01. अभियुक्त आर्यन भगत के पास से बरामद 10.24 ग्राम ब्राउनसुगर पॉलीथीन सहित
02. उतम उराँव के पास से बरामद 08.11 ग्राम ब्राउन सुगर पॉलीथन सहित

See also  सदर अस्पताल लोहरदगा स्थित ब्लड सेंटर को मिला लाइसेंस,जिला प्रशासन के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता

टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों की सूची :-
01. रत्नेश मोहन ठाकुर, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, लोहरदगा थाना।
02. पु0अ0नि0 आदर्श कुमार, लोहरदगा थाना।
03. पु0अ0नि0 प्रदीप कच्छप, लोहरदगा थाना, (अनुसंधानकर्ता)
04. आ0/164 पियूष टोप्पो, लोहरदगा थाना।
05. आ0/596 नरेश महली, लोहरदगा थाना।
06. तकनीकी शाखा के टीम एवं अन्य सदस्य।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now