पलामू में लेस्लीगंज इंजीनियर कॉलेज में छात्रों का हंगामा, मेस संचालक पर गुणवत्ताहीन भोजन और मिलावट का आरोप, फूड सेफ्टी टीम ने सैंपल को किया जब्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 18, 2026

पलामू में लेस्लीगंज इंजीनियर कॉलेज में छात्रों का हंगामा, मेस संचालक पर गुणवत्ताहीन भोजन और मिलावट का आरोप, फूड सेफ्टी टीम ने सैंपल को किया जब्त

पलामूः लेसलीगंज स्थित बासौरा में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने गुरुवार रात मेस के खाने की खराब क्वालिटी और गंदगी को लेकर हंगामा किया। कॉलेज कैंपस में ही छात्र – छात्राएं हाथों में पोस्टर लेकर धरने पर बैठ गए। गुरुवार की देर रात कॉलेज के छात्र एकजुट हुए थे। इसके बादकॉलेज के सामने ही डालटनगंज पांकी रोड के पास छात्र जमा हुए और मेस संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। छात्रों का आरोप है कि मेस में गुणवत्तापूर्ण भोजन नहीं दिया जा रहा है।

मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम
मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीएम संजय पांडेय, लेस्लीगंज के अंचल अधिकारी जागो महतो और फूड सेफ्टी की टीम देर रात मौके पर पहुंची। सदर एसडीएम ने छात्रों के साथ बातचीत किया और उनके समस्याओं को सुना।फूड सेफ्टी की टीम ने भोजन के कई सैंपल और सामग्री के कई सैंपल को जब्त किया है।

38d5a7f2 3a0b 4edb 8abe 3200bd7afac1 1789697372553

SDM ने कही कार्रवाई की बात
सदर SDM संजय पांडेय ने बताया कि छात्रों की मांग को सुना गया है और पुरे मामले में कार्रवाई किया जा रहा है। छात्रों ने खराब खाना की शिकायत किया है, फूड सैंपल को जब्त किया गया है। छात्रों द्वारा फूड सेफ्टी की टीम द्वारा सैंपल जब्त होने और पूरे मामले में कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद हंगामा को शांत किया और वापस अपने हॉस्टल में लौटे।
छात्रों ने मेस संचालक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण खाना उन्हें नहीं दिया जा रहा है और खाना में कई तरह की मिलावट है। छात्रों ने मेस संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।जिस मेस पर आरोप लगा है, उसमें करीब 200 छात्रों का खाना बनता है।

See also  पटना में बिस्कोमान भवन के 13वीं मंजिल पर लगी भीषण आग,कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कंप्यूटर हुए राख
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now