धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड के शूटर का एनकाउंट, जमशेदपुर के चर्चित निखार सबलोक के मर्डर में भी है आरोपी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 16, 2026

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड के शूटर का एनकाउंट, जमशेदपुर के चर्चित निखार सबलोक के मर्डर में भी है आरोपी

धनबादः निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू गोली लगने से घायल हो गया है।गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी।पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक गोली सागर सिंह के पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा और पुलिस ने उसे धर दबोचा। धनबाद पुलिस घायल शूटर को कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

 

नीरज सिंह हत्याकांड में रहा है नाम
विजय सिंह उर्फ सागर उर्फ शिबू उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले का रहने वाला है। वर्ष 2017 में नीरज सिंह हत्याकांड की जांच के दौरान उसका नाम सामने आया था। उसे प्रतापगढ़ में गिरफ्तार किये जाने के बाद धनबाद पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आयी थी।कोर्ट में पेशी के बाद 8 जुलाई 2017 को उसे धनबाद जेल भेजा गया था।

जमशेदपुर के चर्चित निखार हत्याकांड में भी है आरोपी
उस समय नीरज सिंह हत्याकांड में शिबू की पहचान टीआइ परेड में भी करायी गयी थी। पुलिस के पुराने रिकॉर्ड के अनुसार, उसका नाम कई मामले में शूटरों में शामिल था। इसके साथ ही 24 अगस्त को जमशेदपुर में हुए चर्चित व्यवसायी निखार सबलोक हत्याकांड में भी इसका नाम शूटरों में शामिल था।नीरज सिंह हत्याकांड में नामजद होने के बावजूद बाद में शिबू को इस मामले में बरी कर दिया गया था। अब निरसा में हुई पुलिस कार्रवाई के बाद उसका नाम एक बार फिर चर्चा में है। पुलिस फरार दोनों साथियों की तलाश के साथ ही मुठभेड़ की परिस्थितियों और घटनास्थल से मिले सामान की जांच कर रही है।

धनबाद में बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी साजिश
पुलिस के अनुसार, सागर सिंह अपने अन्य सहयोगियों के साथ धनबाद क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से निरसा में इकट्ठा हुआ था। इस बात की भनक मिलते ही धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी के लिए भेजा गया था। पुलिस को देखते ही शूटर ने गोली चला दी, जिसके बाद मुठभेड़ की स्थिति बनी। फिलहाल पुलिस सागर सिंह के फरार साथियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

See also  पटना में रेलवे गुमटी बंद कर सो गया गेटमैन, जनशताब्दी समेत तीन ट्रेन रूकी रही, सड़क हुआ जाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now