डेस्कः क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है। राजधानी लखनऊ के रमाडा होटल में चार दिसंबर को दोनों की शादी होगी। शादी की तारीख तय होने के बाद से दोनों के परिवार इसकी तैयारियों में जुटे गए हैं।शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी रिश्तेदार और खास मेहमान शामिल हो सकते हैं। रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हैं। वहीं, प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं।
पिता के देहांत के बाद टली शादी
पहले रिंकू और प्रिया की शादी पिछले साल वाराणसी में ताज से होनी थी, लेकिन क्रिकेटर के पिता के देहांत के बाद शादी की तारीख टल गई थी।पिता खानचंद सिंह का निधन 27 फरवरी 2026 को हुआ था।

रिंकू हाल ही में दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने मुकाबले की दोनों पारियों में क्रमश: 60 और 20 रन स्कोर किए थे। वह जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज में नजर आए थे। इन दिनों अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेली जा रही टी20 सीरीज में रिंकू को मौका नहीं मिला है।
8 जून, 2025 को हुई थी दोनों की सगाई
8 जून, 2025 को क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी लखनऊ के ‘द सेंट्रम’ होटल में हुई थी। तब रिंकू और प्रिया एक-दूसरे का हाथ पकड़कर हॉल में पहुंचे थे। स्टेज पर रिंकू ने प्रिया को रिंग पहनाई, तो वह भावुक हो गईं और फफककर रो पड़ी थीं।
इसके बाद दोनों ने हाथ उठाकर प्यार का इजहार किया और सेरेमनी में आए लोगों को थैंक्यू कहा था। इस दौरान प्रिया ने पिंक लहंगा पहना था और रिंकू व्हाइट शेरवानी पहने थे। रिंग सेरेमनी के समय बैकग्राउंड में शाहरुख खान की फिल्म डंकी का गाना ओ माही, ओ माही बज रहा था। रिंग सेरेमनी के बाद रिंकू और प्रिया ने केक काटा और एक-दूसरे को खिलाया था। इसके बाद मेहमानों और परिवारवालों के साथ प्रिया-रिंकू ने जमकर डांस किया था।
रिंकू सिंह का अंतर्राष्ट्रीय करियर
भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलने वाले रिंकू सिंह ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 2 वनडे और 48 टी20 इटंरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं। फिलहाल तो रिंकू मेन इन ब्लू के लिए मुख्यत: टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं।वनडे की 2 पारियों में उन्होंने 55 रन बनाए। बाकी टी20 इंटरनेशनल की 35 पारियों में रिंकू के बल्ले से 702 रन निकले। इस दौरान उनका औसत 36.94 का और स्ट्राइक रेट 156.34 का रहा। उन्होंने फॉर्मेट में 3 अर्धशतक लगाए, जिसमें हाई स्कोर 69* रनों का रहा।





