रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार शाम रांची लौट आए। वह अपनी मां रूपी सोरेन के इलाज के सिलसिले में पिछले एक सप्ताह से हैदराबाद में थे। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, बहन अंजली सोरेन समेत अन्य परिजन भी हैदराबाद गए थे। सोमवार को सभी लोग सेवा विमान ने रांची लौटे।
दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन मुख्यमंत्री अपनी पत्नी और बहन के साथ मां का इलाज कराने हैदराबाद चले गये थे। अब रांची लौटने के बाद वो एमएमडीआर एक्ट लागू होने के बाद झारखंड पर इसके प्रभाव की एक बार फिर से समीक्षा करेंगे। एमएमडीआर एक्ट के खिलाफ राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाली है और जेएमएम-कांग्रेस इसको लेकर राज्य भर में प्रदर्शन करने वाली है। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी गिरिडीह में दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के श्राद्धकर्म में भी शामिल होंगे।






