JSSC-CGL और JPSC परीक्षा में गड़बड़ी: शिवांगन कोचिंग संचालक समेत दो गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 14, 2026

JSSC-CGL और JPSC परीक्षा में गड़बड़ी: शिवांगन कोचिंग संचालक समेत दो गिरफ्तार

रांची: जेएसएससी सीजीएल और जेपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले में सीआईडी ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रांची के शिवांगन कोचिंग कोचिंग के संचालक संजीत कुमार और दिलीप कुमार पासवान को पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले से गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Image 2026 09 14 at 8.25.51 PM

आरोपी ने JSSC-CGL परीक्षा में शामिल कई अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का काम किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। JPSC मामले में कोचिंग संचालक गिरफ्तार इधर JPSC प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े CID ने कार्रवाई करते हुए संजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। वह रांची के शिव भवन, कमलाकांत रोड, रातू रोड क्षेत्र का निवासी बताया गया है। CID के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रांची स्थित शिवांगन कोचिंग के संचालक हैं और कथित तौर पर एजेंट के रूप में भी काम कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

See also  रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में लगी आग, कई घरों को लिया चपेट में, मची अफरातफरी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now