दुमका में पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने सेल्फी ब्रीज से लगाई छलांग, मछुआरों ने महिला की बचाई जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 14, 2026

दुमका में पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने सेल्फी ब्रीज से लगाई छलांग, मछुआरों ने महिला की बचाई जान

दुमका : जिले के कुमड़ाबाद सेल्फी ब्रीज से सोमवार को एक महिला ने मयूराक्षी नदी में छलांग लगा दी। हालांकि इस दौरान नदी में मौजूद मछुआरों ने उसकी जान बचा ली। मछुआरे महिला को नदी से निकाल कर नाव के सहारे उसे नदी तट पर ले आए। इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। फिलहाल महिला को इलाज के लिए एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी के बाद महिला का पति भी नर्सिंग होम पहुंच गया है। महिला की पहचान जामा थाना क्षेत्र के चिकनिया भैरवपुर निवासी के तौर पर हुई है। उसका नाम रागिनी भंडारी के रूप में हुई है और उसके पति का नाम महेश भंडारी है। महिला ने नदी में छलांग क्यों लगाई इसके कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। हालांकि ऐसी चर्चा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला ने यह कदम उठाई है। जानकारी के मुताबिक दोनों सोमवार को दुमका इलाज कराने आए थे और इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गई। महिला का मायका दुमका में है। दोनों की शादी इसी वर्ष 21 अप्रैल को हुई है।

See also  झारखंड प्रशासनिक सेवा के 66 अधिकारियों का तबादला,कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने जारी की अधिसूचना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now