बिहार में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल का भारी लॉन्चर गिरा, 7 कर्मचारी घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 10, 2026

बिहार में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल का भारी लॉन्चर गिरा, 7 कर्मचारी घायल

डेस्कः बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ। वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में एनएच-139डब्ल्यू फोरलेन पर निर्माणाधीन पुल का भारी लॉन्चर अचानक गिर गया। इस हादसे में 7 कर्मचारी घायल हुए हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया, जिनमें से 3 घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है।

1200 675 27601230 thumbnail 16x9 vaishali

क्या बोले स्थानीय लोग?
स्थानीय सुधांशु कुमार ने बताया कि, हम लोग पास के गांव में रहते है। सूचना मिलने पर यहां पहुंचे तो देखा पुल का नया स्ट्रक्चर, जो तैयार हो रहा था, अचानक भरभराकर गिर गया। 10-15 लोग घायल हुए। घायल मजदूरों को बोरा में कसकर अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद सभी अधिकारी यहां से भाग गए।

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी
वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि भारत माता परियोजना के अंतर्गत NH 139W बन रहा था। पुल पर सामान चढ़ाने के लिए जो लांचर मशीन था, वो गिर गया। इस हादसे में 7 मजदूर घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया है। 3 मजदूर को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

तेजस्वी ने उठाए सवाल
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना के लिए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'बिहार में फिर एक पुल गिरा। घटिया निर्माण सामग्री, खराब गुणवत्ता, मानकों की अनदेखी जांच में अनियमितता और एनडीए नेताओं का भ्रष्टाचारी किरदार ही निरंतर गिरते पुलों का मुख्य कारण है। उम्मीद के मुताबिक भ्रष्ट एनडीए सरकार फिर अपने भ्रष्टाचार की लीपापोती करेगी।'

 

See also  तेजस्वी यादव का आरोप, सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत को साजिश के तहत राजनीति में नहीं आने दे रहे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now