रामगढ़ के गिद्दी में लेवी व रंगदारी वसूलने जा रहे राहुल दुबे गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, भेज गए जेल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 10, 2026

रामगढ़ : कोयला कारोबारियों से लेवी व रंगदारी वसूलने जा रहे राहुल दुबे गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिद्दी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से लेवी के 40 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध गिद्दी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में गुरूवार को भेज दिया गया। इस संबंध में गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने बताया कि गुरूवार को गुप्त सूचना मिली कि कि राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य कोयला कारोबारियों से लेवी व रंगदारी वसूलने के लिए काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से गिद्दी क्षेत्र में आने वाले हैं। सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए छापामारी टीम का गठन किया। इसके बाद टीम को सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए रवाना हुई। गुप्त सूचना थी कि दोनों आरोपित लेवी का पैसा वसूलकर ग्राम बुंडू बसरिया होते हुए गिद्दी-नईसराय मार्ग से रामगढ़ की ओर भाग रहे हैं। इसके बाद छापामारी टीम ने पीछा करते हुए गिद्दी मेन रोड के टोंगी के पास मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे। सशस्त्र बल के सहयोग से पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। इस संबंध में गिद्दी थाना कांड संख्या 30/26 बीएनएस की धारा 111(2)(बी), 111(3), 308(3) व 308(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। वहीं गिद्दी थाना पुलिस बरामद पैसे के मामले में भी पूछताछ कर रही है। मामले में

See also  धनबाद में BCCL की बरारी छह नंबर बस्ती में धंसी जमीन,दरारों से निकला जहरीला धुआं और आग, मचा हड़कंप

दो आरोपित गिरफ्तार हुए हैं। जिसमें मनु कुमार साव (19 वर्ष) पिता प्रमोद साव, सौदागर मोहल्ला, थाना रामगढ़, जिला रामगढ़ तथा अविनाश कुमार (18 वर्ष) पिता राजेश साव, कोयरिटोला मुंडा टोली, थाना व जिला रामगढ़ शामिल हैं। आरोपितों के पास से पुलिस ने 40 हजार रुपये नकद, सफेद रंग का वीवो कंपनी का एंड्रायड मोबाइल, ब्लू रंग का वीवो कंपनी का एंड्रायड मोबाइल तथा काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल संख्या जेएच-24एम-6620 शामिल है।

छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी थे शामिल
छापामारी टीम में गिद्दी थाना के थाना प्रभारी पुअनि मो. इकबाल हुसैन, पुअनि दामुराम बोयपाई, सअनि चंदन उरांव, सअनि सुनील कुमार, ओम प्रकाश कुमार महतो, राजेंद्र कुमार तथा अनिल कुमार सिंह शामिल थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now