- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

नये हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक चालक हड़ताल पर, झारखंड में गहरा सकता है रसोई गैस का संकट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 2, 2024

रांची : केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए नये हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रक-बस एवं अन्य वाहनों के चालक और संबंधित एसोसिएशन एक से तीन जनवरी तक हड़ताल पर चले गए है। जमशेदपुर, बोकारो और बरही स्थित बॉटलिंग प्लांट के चालक भी हड़ताल में शामिल हो गए है। इस हड़ताल की वजह से बॉटलिंग प्लांट से एक भी ट्रक पर न तो सिलेंडर लोड हो सका और न ही एक भी ट्रक प्लांट के बाहर निकला। हड़ताल जारी करने की वजह से रसोई गैस का संकट होने की संभावना है। अकेले रांची में 50 ट्रक सिलेंडर की खपता रोजाना होती है।
केंद्र सरकार के नये कानून के खिलाफ लंबी दूरी के बस चालक और सहायक सोमवार को हड़ताल पर रहे जिससे बिहार, ओडिशा, बंगाल जाने वाले बसों का संचालन नहीं हो सका। हालांकि रांची-जमशेदपुर जैसे कम दूरी के बसें चलती रही। बस और ट्रक के चालकों ने सोमवार शाम जमशेदपुर के डिमना चौक को जाम कर दिया और यातायात व्यवस्था ठप हो गई, बाद में वहां पुलिसबल पहुंची और लाठीचार्ज किया तक जाकर जाम खत्म हुआ। हड़ताल की वजह से सड़कों पर सन्नाटा रहा।
नया नियम कहता है कि अगर सड़क दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक पुलिस को टक्कर की सूचना दिए बिना मौके से फरार होता है तो उसे 10 साल की जेल और जुर्माना देना पड़ेगा. कई राज्यों में ट्रक ड्राइवर इसका विरोध कर रहे हैं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में ट्रक ड्राइवरों ने हड़ताल और चक्काजाम कर दिया है. न सिर्फ ट्रक ड्राइवर बल्कि बस, टैक्सी और ऑटो चालक भी इसका विरोध कर रहे हैं,नए नियम निजी वाहन चालकों पर भी समान रूप से लागू होंगे. उनका कहना है कि नए कानून के प्रावधान कुछ ज्यादा ही सख्त हैं. इन्हें नरम किया जाए।

See also  गिरिडीह में CBI की बड़ी कार्रवाईः CGST के अधीक्षक और निरीक्षक 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now