झारखंड बीजेपी ने 6 मोर्चो के अध्यक्ष बदले, सीमा शर्मा महिला और सन्नी एसटी मोर्चा अध्यक्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष के नाम पर नहीं बनी सहमति

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 5, 2026

झारखंड बीजेपी ने 6 मोर्चो के अध्यक्ष बदले, सीमा शर्मा महिला और सन्नी एसटी मोर्चा अध्यक्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष के नाम पर नहीं बनी सहमति

रांचीः झारखंड बीजेपी ने अपने सांगठनिक में फेरबदल करते हुए सात में से छह मोर्चा के अध्यक्ष की घोषणा कर दी। सीमा सिंह को प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है, इससे पहले वो महिला मोर्चा में महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही थी। वहीं प्रदेश मंत्री की जवाबदेही निभा रहे मनोज वाजपेयी महतो को प्रदेश बीजेपी ओबीसी मोर्चा की कमान दी गई है। मांडर से बीजेपी के उम्मीदवार रहे सन्नी टोप्पो को पार्टी ने बड़ी जवाबदेही देते हुए एसटी मोर्चा का कमान दिया है।

वहीं जमशेदपुर के मो. ताजदार आलम को पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। बोकारो के रहने वाले अर्जुन सिंह को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष और रंजन भारती को एससी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। संगठन में ढ़ाई वर्षो के बाद मोर्चा के अध्यक्ष बदले गए हैं। आदित्य साहू ने आठ महीने बाद नयी टीम की घोषणा की है।

बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष की दौड़ से शशांक बाहर
इधर, युवा मोर्चा अध्यक्ष को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। निवर्तमान अध्यक्ष शशांक राज को प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। कार्यसमिति में उनका नाम आने के साथ ही यह लगभग तय हो गया कि उन्हें दोबारा युवा मोर्चा अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। हालांकि नए अध्यक्ष के नाम पर संगठन के स्तर पर एक राय अभी तक नहीं बन पाई है। अध्यक्ष पद के लिए शशांक राज के अलावा श्रीनिवास और अजातशत्रु के नाम पर भी विचार हुआ है। संगठन के अंदर किसी एक नाम पर एकराय नहीं बन पाई है। माना जा रहा है कि अगर आम सहमति नहीं बन पाई तो किसी अन्य नाम पर भी संगठन में विचार किया जा सकता है।

See also  निशा उरांव की झारखंड सरकार में सेवा समाप्त, पूर्व मंत्री और विधायक की बेटी है IRS अधिकारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now