अभिनेत्री स्वरा भास्कर की ‘पद्मावत’ के जौहर दृश्य पर टिप्पणी को लेकर विवाद, BJP नेता ने पटना में दर्ज कराई शिकायत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 2, 2026

अभिनेत्री स्वरा भास्कर की 'पद्मावत' के जौहर दृश्य पर टिप्पणी को लेकर विवाद, BJP नेता ने पटना में दर्ज कराई शिकायत

पटना: फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर की फिल्म पद्मावत के जौहर दृश्य पर टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है।कोतवाली थाने में भाजपा नेता कृष्णा सिंह उर्फ कल्लू ने अभिनेत्री के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराकर सनहा दर्ज कराया है। कृष्णा सिंह ने आरोप लगाया कि स्वरा की टिप्पणी से समाज और क्षत्रिय महिलाओं का अपमान हुआ है तथा भावनाएं आहत हुई हैं।उन्होंने अभिनेत्री से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की है। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। भाजपा नेता ने चेतावनी दी है कि जल्द ही राजधानी में आक्रोश मार्च निकाला जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर अदालत का रुख भी करेंगे।

जानिए क्या है पूरा मामला
यह पूरा विवाद 31 अगस्त को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘वुमन, लाइफ, फ्रीडम’ विषयक परिचर्चा के दौरान शुरू हुआ।कार्यक्रम में बोलते हुए स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के अंतिम दृश्य यानी ‘जौहर’ का जिक्र किया था।स्वरा ने तर्क दिया कि इस तरह के दृश्यों का प्रदर्शन यौन हिंसा (रेप) का शिकार हुई महिलाओं के बीच एक गलत और नकारात्मक संदेश भेजता है।
स्वरा ने सवाल उठाते हुए कहा था कि क्या सर्वाइवर्स को यह संदेश दिया जाना चाहिए कि वे जीने के लायक नहीं हैं या अगर कोई महिला सम्मानित और बहादुर है तो उसे खुद को मार लेना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल किया था कि क्या रेप को किसी महिला की जिंदगी का अंत माना जाना चाहिए।

See also  धनबाद में सड़क पर पोस्टर के जरिये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अपमान, JMM ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now