- Advertisement -

DRI ने कार से बरामद किया 3 करोड़ कैश, दरवाजों में बना था गुप्त खाना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 18, 2026

DRI ने कार से बरामद किया 3 करोड़ कैश, दरवाजों में बना था गुप्त खाना

डेस्कः उत्तरप्रदेश के पिलखुआ में छिजारसी टोल के पास डीआरआई ने एक कार से तीन करोड़ रुपया कैश बरामद किया है। कार शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी। डीआरआई ने शनिवार को खुफिया सूचना के आधार पर कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान एक बैग से 35 लाख रुपये मिले, जबकि कार के दरवाजों में बनाए गए गुप्त खानों से 2.65 करोड़ रुपये बरामद हुए।

डीआरआई के मुताबिक, कार सवार लोग बरामद नकदी के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। वे नकदी के स्रोत के बारे में भी जानकारी नहीं दे पाए। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी गई है, जो आगे की कार्रवाई करेगा।

शाहजहांपुर से आ रही कार में इतनी बड़ी रकम मिलने को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आगामी चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, बरामद नकदी का चुनावों से संबंध होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। डीआरआई की कार्रवाई के बाद अब आयकर विभाग नकदी के स्रोत और उससे जुड़े तथ्यों की जांच करेगा।

See also  क्रिकेटर कुलदीप यादव ने वंशिका से की सगाई, बचपन की दोस्त हैं मंगेतर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now