जमशेदपुर में SSP ने किया प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारी बदले गए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 3, 2025

जमशेदपुर में SSP ने किया प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारी बदले गए

डेस्कः जमशेदपुर एसएसपी पीयूष पांडे ने जिले में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी ने 11 थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। इस फेरबदल के तहत कई अनुभवी अफसरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को पुलिस लाइन भेजा गया है।

हेमंत सोरेन रांची के रातू रोड़ एलिवेटेड कॉरिडोर के उद्घाटन में नहीं होंगे शामिल, नितिन गड़करी को पत्र लिखकर बताया कारण
तबादले की सूची के अनुसार सचिन कुमार दास को एमजीएम थाना प्रभारी बनाया गया है। अविनाश कुमार, जो पूर्व में पुलिस लाइन में थे, अब परसूडीह थाना प्रभारी होंगे। बैजनाथ कुमार को घाटशिला अंचल निरीक्षक पद से हटाकर जुगसलाई थाना प्रभारी बनाया गया है। मोहम्मद फैज अहमद, पूर्व परसूडीह थाना प्रभारी को अब सीसीआर का निरीक्षक नियुक्त किया गया है। मधुसूदन डे को घाटशिला थाना प्रभारी पद से हटाकर जुगसलाई थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। गुलाम रब्बानी खान, पूर्व सिदगोड़ा थाना प्रभारी, को पटमदा अंचल निरीक्षक बनाया गया है। निरंजन कुमार को मानगो से सीतारामडेरा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

See also  रांची के चर्चित बिल्डर निशित केसरी के घर घुसे चोर, बॉडीगार्ड ने की फायरिंग, जवान घायल

शराब घोटाला में झारखंड ACB की बड़ी कार्रवाई, प्रिज्म होलोग्राफी के MD विधू गुप्ता अरेस्ट
भूषण कुमार, पूर्व गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी, को बिष्टूपुर साइबर क्राइम थाना भेजा गया है। बिरेंद्र कुमार को जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी पद से हटाकर सिदगोड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है। नित्यानंद प्रसाद, जिन्हें सीसीआर साकची से हटाया गया है, अब मानगो थाना प्रभारी होंगे। वंश नारायण सिंह को पटमदा अंचल निरीक्षक पद से हटाकर घाटशिला थाना प्रभारी बनाया गया है। शैलेंद्र को बिष्टूपुर साइबर थाना से हटाकर गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है। पवन कुमार, पूर्व सुंदरनगर थाना प्रभारी को गोलमुरी पुलिस लाइन में क्लोज कर दिया गया है। विवेक कुमार पंडित, पूर्व बिरसानगर थाना प्रभारी को भी गोलमुरी पुलिस लाइन क्लोज किया गया है। अमित चौधरी को सोनारी थाना से हटाकर बिरसानगर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, अजीत कुमार मुंडा को पोटका थाना से हटाकर सुंदरनगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

See also  महिला मरीज से डॉक्टर ने की अश्लील हरकत, गढ़वा थाना के शिकायत दर्ज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now