डेस्कः बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई के जुहू इलाके में उनकी गाड़ी पर फायरिंग हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर आए तीन अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। इस घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और एक रिक्शा चालक के घायल होने की खबर है। गोलीबारी के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है।

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में मुम्बई पुलिस द्वारा दी गई बाइट!👇 https://t.co/iI5XMp9PEy
— Pradeep Chaudhary (@pradeepgr63) October 18, 2026
अभिनेता टाइगर श्रॉफ जब अपनी गाड़ी से एक मैदान से निकल रहे थे, तब उनकी कार पर तीन से चार राउंड फायरिंग की गई। उन्हें देखने के लिए वहां भारी भीड़ जमा थी। भीड़ के बीच से ही उनकी कार पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं। मुंबई पुलिस के अनुसार, टाइगर श्रॉफ को कोई गोली नहीं लगी है।अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने कुल 15 टीमें बनाई हैं। इस गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर फिरदोश है; उसके बाएं हाथ में गोली लगी है।
मुंबई में जब टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाई गईं, उस समय का वीडियो 👇 https://t.co/AZ8TAVKzjU
— Live Dainik (@Live_Dainik) October 18, 2026
टाइगर श्रॉफ भी गाड़ी में सवार थे। हालांकि, अच्छी बात ये बात रही कि इस घटना में वो बिल्कुल सुरक्षित हैं। उन्हें गोली नहीं लगी। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। मुंबई पुलिस की तरफ से बयान भी सामने आया है। बयान में कहा गया, “जुहू पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गोलीबारी की घटना सामने आई है। टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। उन्हें गोली नहीं लगी है। मामले की आगे की जांच चल रही है।जुहू में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोली चलाने वाले आरोपी को ट्रैक करने और पकड़ने के लिए 12 टीमें गठित की गई हैं।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया पोस्ट
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से गैंगस्टर अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- जय महाकाल… जय श्रीराम …. सभी भाइयों को राम राम… आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है।





