तेजप्रताप यादव को जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर लिखा- फोन कर पैसे की कर रहा डिमांड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 2, 2026

तेजप्रताप यादव को जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर लिखा- फोन कर पैसे भी मांग रहा

पटनाः लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। इसकी जानकारी खुद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और पैसे मांगने की कोशिश की।

3:11 बजे आया फोन
तेजप्रताप यादव के मुताबिक, दोपहर करीब 3:11 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एक मीडिया हाउस से जुड़ा हुआ बताया। इसके बाद कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। तेजप्रताप यादव ने अपनी पोस्ट में कहा कि उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और पैसे की मांग करने का प्रयास किया गया।


पार्टी से जुड़े दूसरे लोगों को भी फोन करने का दावा
तेजप्रताप यादव ने कहा कि मामला सिर्फ उनके तक सीमित नहीं है। उनके मुताबिक, फोन करने वाला व्यक्ति जनशक्ति जनता दल से जुड़े कई अन्य लोगों को भी परेशान कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को धमकियां दी जा रही हैं और वीडियो वायरल करने की बात कहकर पैसे मांगे जा रहे हैं। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि इससे पार्टी से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता पैदा होती है।
सरकार से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
तेजप्रताप यादव ने सरकार और प्रशासन से मामले की तुरंत जांच कराने की मांग की है। उन्होंने संबंधित मोबाइल नंबर की जांच कर फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान करने और उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ-साथ पार्टी से जुड़े अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
धमकी और ब्लैकमेलिंग बर्दाश्त नहीं
अपनी पोस्ट के अंत में तेजप्रताप यादव ने कहा कि धमकी, ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।

See also  पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now