रफ़्तार की ‘पिकनिक’, जमशेदपुर में बुझ गए 6 चिराग़

जमशेदपुर,नए साल की सुबह सुबह जमशेदपुर मे एक सङक दुर्घटना मे 6 लोगो की मौत हो गई है। जबकि इस घटना मे 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।सभी घायलो को इलाज के लिए जमशेदपुर टाटा मुख्य अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।मृतक सभी सरायकेला – खरसावा जिला के आदित्यपुर के आर आई टी थाना अंतर्गत बाबा आश्रम के रहने वाले है बताया जाता कि सुबह साढ़े चार बजे के करीब सभी युवक इंडिगो कार संख्या  रफ्तार कार (JH 05 AT 3482) पिकनिक मनाने के लिए घर से निकले। लेकिन उनलोगो की कार बिष्टुपुर के सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बिष्टुपुर पुलिस घटनास्थल जाकर कार में फंसे लोगो को निकाला। जिसमे उसमे सवार 5 लोगो घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तीन घायल युवको को एम जी एम अस्पताल में लाया गया। जहा इलाज के दौरान एक और युवको की मौत हो गई। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद आदित्यपुर के आर आई टी के बाबा आश्रम में मातम मे बदल गया है।

https://www.livedainik.com/news/happy-new-year-calendar/कैलंडर की कहानी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now