मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर चादरपोशी, झारखंड की खुशहाली की दुआ मांगी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 30, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर चादरपोशी, झारखंड की खुशहाली की दुआ मांगी

रांचीःमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परंपरा के अनुरूप मजार पर चादरपोशी की तथा राज्य की सुख-समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति एवं खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

WhatsApp Image 2026 08 30 at 7.53.46 PM

मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं। उन्होंने उर्स के पाक मौके पर राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने राज्य में आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव एवं एकजुटता की भावना के और अधिक मजबूत होने की दुआ की। उन्होंने उर्स में शामिल सभी अकीदतमंदों एवं राज्यवासियों को उर्स की शुभकामनाएं दीं।

See also  Nitish Kumar ने चुन लिया अपना राजनीतिक वारिस, संजय झा को बनाया JDU का कार्यकारी अध्यक्ष
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now