लोहरदगा के नगजुआ स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, मृतक गुमला के रहने वाले

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 30, 2026

लोहरदगा के नगजुआ स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

लोहरदगा : जिले के कैरो थाना अंतर्गत नगजुआ रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। जिसकी पहचान गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत कुणाल कैरा गांव निवासी डहरु उरांव (60 वर्ष) के रूप में हुई। यह घटना लोहरदगा से रांची जा रही यात्री रेलगाड़ी संख्या 68018 से हुई है। वृद्ध व्यक्ति स्टेशन में रेलवे ट्रैक के बगल में खड़ा था। इसी क्रम में वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके बाद आरपीएफ जवान उसे एम्बुलेंस से भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि डहरु उरांव अपनी पुत्री के घर ब्राह्मणडीहा आई हुई थी। जहां से लौटने के क्रम में नगजुआ स्टेशन गए थे। इसी क्रम में यह घटना हो गई। घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को देते हुए आरपीएफ आगे की जांच पड़ताल व कार्रवाई में जुट गई है।

See also  कांग्रेस के फैसले का सम्मान, रवि रौशन बेक ने नहीं किया नामांकन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now