जामताड़ा में डाक पार्सल लिखे पिकअप वैन से हो रही थी शराब की तस्करी, दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटने के बाद मची लूट की होड़

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 30, 2026

जामताड़ा में डाक पार्सल लिखे पिकअप वैन से हो रही थी शराब की तस्करी, दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटने के बाद मची लूट की होड़

जामताड़ा : जिले के सीमावर्ती खागा थाना क्षेत्र के धावा और चापुड़िया गांव के बीच शनिवार देर रात शराब की बोतलों से लदी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद वाहन में लदी शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि कई लोग सड़क पर बिखरी बोतलें उठाकर अपने साथ ले गए।

दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन का नंबर जेएच 10 सीएफ 2760 है। वाहन पर ‘डाक पार्सल’ लिखा हुआ है। वहीं, वाहन में लदी शराब की बोतलों पर कोई लेबल नहीं लगा होने की बात सामने आ रही है। हादसे के बाद पिकअप का चालक समेत उसमें सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर खागा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को कब्जे में लेकर थाना ले गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पिकअप वैन पर ‘डाक पार्सल’ लिखे होने और उसमें कथित तौर पर बिना लेबल वाली शराब की बोतलें मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर ‘डाक पार्सल’ लिखे वाहन में शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था।
हालांकि, बरामद शराब वैध है या अवैध, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की खुलासा होने की उम्मीद है।

See also  IND vs SA: रांची के मैदान में फिर दिखेगी रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी, बुमराह की खलेगी कमी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now