पटना के बिहटा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, AK-47 मामले में फरार कुख्यात को लगी गोली, SI भी घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 30, 2026

पटना के बिहटा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, AK-47 मामले में फरार कुख्यात को लगी गोली, SI भी घायल

पटना: रविवार सुबह बिहटा थाना क्षेत्र के परेव में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है।घायल अपराधी और एसआइ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

bihar police encounter 1 05bbbd

नाविकों से रंगदारी वसूलने की मिली थी सूचना
पुलिस को सूचना मिली थी कि सोन नदी में कुछ अपराधी नाविकों से रंगदारी वसूल रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने पहले मामले की पुष्टि की। सूचना सही पाये जाने पर पुलिस टीम अपराधियों को पकड़ने के लिए परेव क्षेत्र में पहुंची। पुलिस को अपनी ओर आता देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी।इसके बाद पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की। देखते ही देखते नदी के बीच दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलने लगीं। कुछ देर तक चली मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लग गयी।घायल अपराधी की पहचान अवनीश कुमार के रूप में बतायी जा रही है। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

See also  Video: एयर चाइना के केबिन में रखी लिथियम बैट्री में लगी आग....160 यात्री बाल-बाल बचे

एसआइ की बांह को छूकर निकली गोली
मुठभेड़ के दौरान बिहटा थाना के एसआइ राजू कुमार सिंह भी गोली लगने से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि गोली उनकी बांह को छूकर निकल गयी। उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के भी घायल होने की सूचना है। हालांकि, उनकी चोट को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आयी है।
घटनास्थल से पिस्टल समेत हथियार बरामद
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल की तलाशी ली। इस दौरान पिस्टल समेत अन्य हथियार बरामद किये जाने की सूचना है. पुलिस ने मौके से एक नाव भी जब्त की है। बरामद हथियारों और नाव के संबंध में पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी अभी नहीं दी गयी है।
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। डीएसपी अमरेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। घटना के बाद सोन नदी और आसपास के इलाकों में पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। फरार अपराधियों की तलाश में पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है।
टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल बताया जा रहा अवनीश
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में घायल अवनीश कुमार टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल बताया जा रहा है। वह एके-47 से जुड़े एक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मुठभेड़ के दौरान उसके साथ कितने अन्य अपराधी मौजूद थे और वे किस दिशा में फरार हुए।घटना के बाद पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। सोन नदी में आने-जाने वाली नावों की भी जांच की जा रही है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग, बरामद हथियार और अपराधियों की गतिविधियों के संबंध में जांच कर रही है। मामले में पुलिस की विस्तृत आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार है।

See also  विधायक सतेंद नाथ तिवारी पर केस दर्ज, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने लगाय छवि धूमिल करने का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now