घरेलू विवाद में 6 माह के बच्चे की हत्या, आरोपी पिता गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 26, 2026

घरेलू विवाद में 6 माह के बच्चे की हत्या, आरोपी पिता गिरफ्तार

हजारीबाग : प्रखण्ड के लुपुंग गांव में मंगलवार को घरेलू विवाद ने एक मासूम की जान ले ली। मां और पत्नी के बीच चल रहे विवाद के दौरान कथित रूप से आवेश में आए पिता ने अपने छह माह के पुत्र अंश कुमार को उठाकर कुएं के पास पटक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।

जानकारी के अनुसार, लुपुंग निवासी आकाश कुमार के घर में उसकी मां और पत्नी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान आकाश कुमार कथित रूप से आपा खो बैठा और अपने मासूम पुत्र को पटक दिया। गंभीर चोट लगने के बाद स्वजन बच्चे को इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पिता आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को घटना का कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच करते हुए साक्ष्य जुटा रही है। मासूम की मौत से गांव में शोक की लहर है।

See also  आईएएस पूजा सिंघल की रिमांड अवधि 5 दिनों के लिए बढ़ायी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now